Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस

 

व्यापमं घोटाला : सीबीआई की 5 नई प्राथमिकी में 38 आरोपी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 08 Aug 2015

मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को पांच और नई प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें कुल 38 लोगों को आरोपी बनाया गया हैं। सीबीआई द्वारा अब तक 60 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। सीबीआई के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शनिवार को पहली प्राथमिकी पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा 2012 को लेकर दर्ज करते हुए तीन व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। दूसरी प्राथमिकी पीएमटी 2006 को लेकर है, इस मामले में 30 लोग आरोपी बनाए गए हैं। तीसरी प्राथमिकी पुलिस उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) भर्ती परीक्षा 2013 की है। इस मामले में दो आरोपी बनाए गए हैं। 

चौथी प्राथमिकी पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा 2012 को लेकर है, जिसमें दो आरोपी हैं। सीबीआई की पांचवीं प्राथमिकी पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा 2009 की है। इसमें एक आरोपी है। सीबीआई के अनुसार इन प्राथमिकी में मध्य प्रदेश परीक्षा मान्यता अधिनियम 1937, धोखाधड़ी, सूचना प्रौद्योगिकी सहित भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सीबीआई ने यह पांचों प्राथमिकी नई दर्ज की है। ज्ञात हो कि राज्य में इंजीनियरिंग कालेज, मेडीकल कॉलेज में दाखिले से लेकर विभिन्न विभाग की भर्तियों की परीक्षा (पीएससी को छोड़कर) व्यापमं आयोजित करता है। इन दाखिलों और भर्तियों में हुई गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद जुलाई 2013 में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।इस मामले की एसटीएफ फिर उच्च न्यायालय के निर्देश पर एसआईटी की देखरेख में एसटीएफ ने जांच की। इस मामले में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा से लेकर व्यापमं के पूर्व नियंत्रक पंकज त्रिवेदी सहित वरिष्ठ अधिकारी व राजनीतिक दलों से जुड़े लोग जेल में हैं। राज्यपाल रामनरेश यादव पर भी सिफारिश करने का प्रकरण दर्ज है। वहीं जांच के दौरान 48 लोगों की मौत का भी मामला गरम है। 

 

Tags: Vyampam scam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD