Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है

 

व्यापमं घोटाला : कांग्रेस, भाजपा विधायकों में धक्का-मुक्की, नेता प्रतिपक्ष घायल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 21 Jul 2015

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन हंगामे के चलते कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद सदन के बाहर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस घटना में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे को चोट आई है। कांग्रेस ने मानसून सत्र के दूसरे दिन व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। भाजपा के विधायकों ने भी कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। विधानसभाध्यक्ष सीता शरण शर्मा ने सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित की, मगर हंगामा नहीं थमा। बाद में उन्होंने कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी। 

सदन से बाहर निकले कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी धक्का-मुक्की में बदल गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष कटारे की पसली में चोट आ गई, कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह, मधु भगत जमीन पर गिर गए। कटारे को बाद में विधानसभा से एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कटारे ने संवाददाताओं से कहा कि उनके साथ भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता, मनोज पटेल और अन्य दो विधायकों ने धक्का-मुक्की की और पीछे से साथ मुक्का मारा। इससे उनकी पसली में चोट आई है।भाजपा विधायक पटेल ने आईएएनएस से कहा, "कटारे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। हां, विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने नारेबाजी जरूर की थी। कटारे को कांग्रेस के विधायक ही घेर कर चल रहे थे, मुझे नहीं लगता कि कटारे को किसी ने मारा हो, अगर ऐसा हुआ होगा तो कांग्रेस के ही किसी विधायक ने ऐसा किया होगा।" 

विधानसभाध्यक्ष शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस विधायकों ने उनसे शिकायत की है कि उनके साथ धक्का-मुक्की हुई है। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस को न तो व्यापमं से मतलब है और न ही मौतों से, वह सिर्फ राजनीति करना चाहती है।इससे पहले कांग्रेस विधायक प्रश्नकाल से पहले व्यापमं पर चर्चा कराने और मुख्यमंत्री चौहान के इस्तीफे की इस मांग को लेकर हंगामा करने लगे। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा नियमों का हवाला देते रहे। भाजपा विधायकों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। विधानसभाध्यक्ष सीता शरण शर्मा ने दोनों पक्षों को शांत रहने की हिदायत दी, मगर उन्हें अनसुना कर दिया गया, फिर विधानसभाध्यक्ष ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

विधानसभा की बैठक दोबारा शुरू हुई तो भाजपा विधायकों ने कांग्रेस के रवैए को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस विधायक व्यापमं को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते रहे। हंगामा बढ़ते देख विधानसभाध्यक्ष ने दोबारा कार्यवाही स्थगित कर दी। हंगामे के चलते प्रश्नकाल नहीं हो पाया। तीसरी बार कार्यवाही शुरू होने पर भी हंगामा जारी रहा, लिहाजा सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा में हंगामे के बीच सरकार ने तय शासकीय कार्य पूरे कर लिए। 

 

Tags: Vyapam scam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD