Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन संजय टंडन ने शहर में रामनवमी पर आयोजित शोभायात्रा को हरी झंडी दिखा कर की शुरुआत Reconnaissance-2024'' एक उच्च नोट पर समाप्त हुआ पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ में भव्य समारोह के साथ स्पेक्ट्रम 2.0 का उद्घाटन किया गया विजीलैंस ब्यूरो ने पटवारी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा चंडीगढ़ में इंडिया अलायंस की होगी ऐतिहासिक जीत: डॉ. एस.एस आहलूवालिया

 

मध्य एशिया दौरे पर दो गांधी प्रतिमा का अनावरण सौभाग्य : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिश्केक , 12 Jul 2015

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को किर्गिस्तान की राजधानी में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि उन्होंने (महात्मा गांधी) दुनिया को प्रभावी बदलाव लाने के लिए अहिंसा का रास्ता दिखाया। मोदी ने कहा यद्यपि मध्य एशिया का यह उनका पहला दौरा है, वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्होंने दो देशों में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है। मोदी ने रविवार को तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात के एक पारंपरिक चिकित्सा और योग केंद्र में गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया था। उन्होंने कहा कि दुनिया आज दो बड़ी चुनौतियों, आतकंवाद और जयवायु परिवर्तन से जूझ रही है। वहीं महात्मा गांधी ने हमें अकेले दिखाया था कि दोनों समस्याओं से कैसे निपटें। 

मोदी ने बाद में ट्वीट कर कहा, "गांधी जी की प्रतिमा के अनावरण के दौरान उत्साह को देखकर खुश हूं। भारतीय समुदाय के ज्यादातर लोग, विशेष रूप से नौजवान छात्रों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।"उन्होंने कहा, "किर्गिस्तान और भारत भौगोलिक, एतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से जुड़े हुए हैं। अहिंसा और बातचीत ज्यादा कारगर है। महात्मा गांधी ने यह दिखाया है कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD