Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

भारत-तुर्कमेनिस्तान संबंधों में संपर्क प्रमुख पहलू : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अशगाबात , 11 Jul 2015

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत और तुर्कमेनिस्तान के बीच संबंधों का मुख्य पहलू संपर्क है। मोदी ने तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली बरदीमुहमदोव के साथ वार्ता के बाद कहा, "संपर्क दोनों देशों के लिए प्राथमिकता का क्षेत्र है। यदि हम ईरान के रास्ते से होकर जाएं तो मध्य एशिया पहुंचने के लिए अशगाबात पहली राजधानी होगी।"मोदी ने व्यापार और पारगमन समझौते में भारत के शामिल होने के लिए तुर्कमेनिस्तान के प्रति आभार व्यक्त किया और अंतर्राष्ट्रीय उत्तर दक्षिण परिवहन गलियारे का सदस्य बनने के लिए तुर्कमेनिस्तान के नाम का प्रस्ताव रखा।मोदी ने कहा, "कजाकिस्तान-तुर्कमेनिस्तान-ईरान रेल संपर्क और ईरान के चहबहार बंदरगाह में भारत के प्रस्तावित निवेश के साथ उठाए गए इन कदमों से दोनों देशों के बीच संपर्क को मजबूती मिलेगी।"

मोदी ने कहा कि भारत और तुर्कमेनिस्तान के साझा उद्देश्य आतंकवाद का सामना करना और आर्थिक संबंधों को बढ़ाने पर जोर देना है।मोदी ने तुर्कमेनिस्तान के साथ सभ्यता के गहरे संबंधों का भी हवाला दिया।उन्होंने कहा, "हमारे चिरस्थाई और गहन सभ्यता संबंधों से सभी परिचित हैं। मध्य एशिया के साथ भारत के गहन संबंधों में तुर्कमेनिस्तान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आतंकवाद और हमारे क्षेत्रों में चरमपंथ से निपटने में हमारे साझा उद्देश्य हैं।"आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के बारे में मोदी ने कहा, "उद्योगों में भारत के निवेश को लेकर अच्छी खासी चर्चा हुई। मैंने अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे में तुर्कमेनिस्तान को सदस्य बनाने का भी प्रस्ताव रखा।"मोदी तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति बरदीमुहमदोव के भारत दौरे को लेकर भी उत्सुक हैं।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD