Thursday, 01 June 2023

 

 

खास खबरें नगर निगम हाउस की जनरल बैठक में शहर वासियों के हित में पास किए गए अलग-अलग प्रस्ताव: मेयर सुरिंदर कुमार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 में एलपीयू के विद्यार्थियों ने अब तक टॉप 11 मैडल जीते पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का पहल के आधार पर कर रही है हल: ब्रम शंकर जिंपा दो करोड़ रिश्वत कांड मामले में चन्नी के बारे में हुए सनसनीख़ेज़ खुलासे, पीडि़त खिलाड़ी आया सामने गेहूं खरीद में संगरूर जिला रहा अग्रणी: लाल चंद कटारूचक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जरनैल सिंह कत्ल मामला : पंजाब पुलिस एजीटीएफ ने बंबीहा गिरोह के कारकुन गुरवीर गुरी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद पंजाब पुलिस ने लारेंस बिश्नोई द्वारा समर्थित जबर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया; तीन संचालक गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े रंगदारी रैकेट का भंडाफोड़ किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की जय भानुशाली ने 'हम रहे ना रहे हम' शो में प्यार होने के बारे में की बात विक्की कौशल का खुलासा- सारा अली खान ने 1600 रुपये का तौलिया खरीदने पर मां अमृता सिंह को डांटा विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम, चिकित्सा सेवाएं निगम तथा महिला विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की हितेन्द्र सिंह सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त पंजाब के विद्यार्थियों का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए मुख्य भूमिका निभाएंगे‘ स्कूल आफ एमिनेंस’: भगवंत मान शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : हरभजन सिंह ईटीओ विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अधिकारियों को फिरोजपुर मिर्च पट्टी के किसानों के लिए प्रोसैसिंग प्लांट लगाने की संभावनाएं ढूंढने को कहा

 

सिरसा को बनाया जाए स्मार्ट सिटी : गोपाल कांडा

गोपाल कांडा
गोपाल कांडा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jun 2015

हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर सिरसा जिला को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रोजेक्ट में शामिल करने की मांग की है। अपने मांग पत्र में कांडा ने कहा कि सिरसा संत-महात्माओं की धरा और करोड़ो लोगों की आस्था का केंद्र है। सिरसा में अनेक धार्मिक स्थल और कई डेरों के मुख्यालय स्थित हैं। संतों और गुरुओं के दर्शन करने के लिए यहां रोजाना देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। कांडा ने कहा कि राजस्थान और पंजाब की सीमाओं पर स्थित सिरसा जिला क्षेत्रवाद और भेदभाव का शिकार रहा है। जिसके कारण यह आज भी पिछड़ा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से दूर होने के कारण यहां पर कोई बड़ा उद्योग भी स्थापित नहीं हो पाया। जिसके कारण यहां के युवाओं को बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ रहा है। कांडा ने कहा कि कॉटन के रुप में सफेद सोना उगलने वाली सिरसा की धरती से प्रदेश सरकार को सबसे अधिक मार्केट फीस और राजस्व की प्राप्ती होती है। यहां के मेहनतकश किसानों की बदौलत प्रदेश को गेंहू उत्पादन में देश में दूसरा स्थान प्राप्त है। 

पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि यदि सिरसा को स्मार्ट सिटी बनाया जाता है तो यहां के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लाभ होगा और वर्षों से विकास कार्यों में अनदेखी का शिकार रहे सिरसा के लोगों को उनका हक मिल पाएगा। मांग पत्र में कांडा ने कहा कि सिरसा के युवाओं ने खेलों के क्षेत्र में विशेषकर हॉकी में पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। परंतु फिर भी सिरसावासी विकास की राह देख रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी से गोपाल कांडा ने मांग की है कि राजनीतिक और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार रहे सिरसा जिला को पूर्ण रुप से विकसित करने का यह सुनहरी अवसर है। यदि इस जिले को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया जाता है तो निश्चित रुप से यहां के किसानों, व्यापारियों, युवाओं सहित सभी वर्गों को लाभ प्राप्त होगा। गौरतलब है कि गोपाल कांडा ने पिछले पखवाड़े मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर सिरसा के विकास कार्यों को गति देने की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री खट्टर ने भी उन्हें आश्वसत किया था कि सिरसा जिला से किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा और जिला का सम्पूर्ण विकास करवाया जाएगा।

 

Tags: GOPAL KANDA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD