Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी

 

विद्युत दर में वृद्धि के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jun 2015

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विद्युत दरों में वृद्धि के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदर्शन किया और दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार से बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। उपाध्याय ने आईएएनएस से कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि दिल्ली सरकार बिजली की दरों में वृद्धि के फैसले को वापस ले। उन्होंने कहा कि इससे राजधानी में रहने वालों पर अनावश्यक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "हम चाहते हैं हाल ही में बिजली की दरों में हुई छह फीसदी वृद्धि का फैसला वापस लिया जाए। आप सरकार को इस संबंध में ठोस कदम उठाने चाहिए।"उन्होंने कहा, "यह प्रदर्शन अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ है जो कि दिल्ली के लोगों से किए गए वादे पूरा करने में पूरी तरह असफल रही है। यह पूरी तरह असफल सरकार है।"

उन्होंने कहा, "जिस नैतिकता और विचारधारा के आधार पर वे सत्ता में आए थे, वह बेनकाब हो गई है।"दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी आईटीओ से दिल्ली सचिवालय की ओर जाने लगे। हालांकि वहां पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें की और उन्हें आगे बढ़ने से रोका। दिल्ली भाजपा की मीडिया इकाई के संयोजक प्रवीण शंकर कपूर ने आईएएनएस से कहा, "पुलिस ने हमें रोकने के लिए पानी की बौछारें की। हम केवल यह बताना चाहते हैं कि बिजली की दरों में हुई वृद्धि से दिल्ली के निवासियों की जेब पर और बोझ बढ़ेगा। हम चाहते हैं कि इस फैसले को वापस लिया जाए।"दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिजली वितरण करने वाली तीनों कंपनियों के लिए बिजली की दरों में छह फीसदी तक की वृद्धि को मंजूरी दे दी थी।यह फैसला 15 जून से प्रभावी हो गया है और अगली तीन तिमाहियों तक यह लागू रहेगा।वहीं एक अन्य प्रदर्शन में तुगलकाबाद के निवासियों ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में दिल्ली जल बोर्ड दक्षिण-चतुर्थ के ओखला स्थित दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन इलाके में खराब पानी की आपूर्ति के विरोध में किया गया।

 

Tags: Satish Upadhyay

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD