Sunday, 04 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन नंगल फ्लाईओवर की प्रगति को लेकर हर सप्ताह हरजोत सिंह बैंस करेंगे समीक्षा बैठक चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मेहनत रंग लाई मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड ने डीज़ल व टिकट चोरी सहित पांच मामले रिपोर्ट किए: लालजीत सिंह भुल्लर "कैंसर सर्वाइवर्स डे" के अवसर पर सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा, "कैंसर" शब्द से डरें नहीं विशेष ओलम्पिक प्रतिभागियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज -ब्रम शंकर जिम्पा भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब के हर स्कूल के विद्यार्थियों को पंजाब की महान विरासत और विरासत से जोड़ने का नया प्रयास-हरजोत सिंह बैंस ओडिशा ट्रेन हादसा: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, स्थिति का लिया जायजा सिडनी के घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेलना चाहते हैं डेविड वॉर्नर जब डब्ल्यूटीसी का फाइनल हुआ तब जाकर हमें मौके गंवाने का अहसास हुआ : पैट कमिंस फ्रेंच ओपन में कार्लोस अल्कराज ने शापोवालोव को हरा कर चौथे दौर में प्रवेश किया केलांग बस अड्डे में 14 लाख से निर्मित ई बस चार्जिंग स्टेशन का विधायक रवि ठाकुर ने किया लोकार्पण शुभमन गिल की तुलना सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से करना सही नहीं : गैरी कर्स्टन अमेरिका में मेटा, गूगल, स्नैप पर मुकदमा, बच्चों को मानसिक रूप से बीमार बनाने का आरोप मोदी सरकार के 9 साल - भाजपा के विकास तीरथ मुहिम के हिस्से के रूप में पटियाला की जल परियोजना का जायजा लेते डॉ महेंद्र सिंह और जय इंदर कौर पीएम नरेंद्र मोदी ने बालासोर ट्रेन हादसे पर की उच्चस्तरीय बैठक काउंटी चैंपियनशिप का अनुभव भारत के खिलाफ काम आएगा : मार्नस लाबुशेन समाज के समस्त वर्गों के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध– किशोरी लाल उलटी गिनती शुरू: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के लिए दो महीने शेष

 

गुरु साहिबान के  पावन स्पर्श प्राप्त निशानियों का शहीद भगत सिंह नगर जिले की संगत ने किया जोरदार स्वागत

गुरुद्वार टिब्बी साहब में जिले के सभी अधिकारियों और नेताओं ने किये दर्शन,बलाचौर तक जगह -जगह संगत का दिखा जबरदस्त उत्साह

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बलाचौर , 14 Jun 2015

पिछले कई दिनों से गुरू साहिबान के  पावन स्पर्श प्राप्त निशानियों के दर्शनों की तत्परता से इन्तजार कर रही संगत ने शहीद भगत सिंह नगर जिले में दर्शन दीदार यात्रा के प्रवेश करने पर पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ इन ऐतिहासिक निशानियों के दीदार किये।एतिहासिक निशानियाँ ले कर गुरू ग्रंथ साहब और पांच प्यारों के नेतृत्व में जैसे ही यात्रा जिले की सीमा में गुरुद्वारा टिब्बी साहब में पहुँची तो संगत की श्रद्धा का सैलाब  उमड़ पड़ा। डी.एस.पी. राजपाल सिंह हुन्दल के  नेतृत्व में जिला पुलिस की ओर से शानदार सलामी देने के बाद संगत ने फूलों की वर्षा कर और निशानियों के  निकट से दर्शन किए।स्वागत कर्ताओं में संत अवतार सिंह टिब्बी साहब वाले, डा. दलजीत सिंह चीमा शिक्षा मंत्री, मु य संसदीय सचिव चौ. नन्द लाल, जिला योजना समिति के चेयरमैन डा. सुखविन्दर कुमार सुखी, डिप्टी कमिश्नर अमर प्रताप सिंह विर्क, एस.एस.पी. स्नेहदीप शर्मा, एस.जी.पी.सी. के महासचिव जत्थेदार सुखदेव सिंह भौर, उप मु यमंत्री के ओ.एस.डी. चरणजीत सिंह बराड़, ए.डी.सी. अपनीत रिआत, सहायक कमिश्नर गीतिका सिंह, सीनियर अकाली नेता बीबी सतीन्द्र कौर करीहा और जगतेशवर सिंह मजीठिया, केंद्रीय सहकारी बैंक पटियाला के एम.डी. और लोक सभा सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा के पुत्र श्री हरिन्दर पाल सिंह चन्दूमाजरा, पूर्व चेयरमैन रेशम सिंह बिआड़ा, जिला जत्थेदार राम सिंह दुधालां, एसजीपीसी सदस्य श्री गुरबखश सिंह खालसा और श्री महिंदर सिंह हुसैनपुर मौजूद रहे। 

मु य संसदीय सचिव चौ. नन्द लाल ने इस अवसर पर कहा कि पवित्र शस्त्रों और अन्य निशानियों के दर्शनों का उद्वेश्य संगत और राज्य के लोगों को अपने महान त्याग और बलिदानों से भरी विरासत से अवगत करवाना है। उन्होंने बताया कि यात्रा में गुरू गोबिन्द सिंह जी का चोला साहब, लोहे का तीर, हस्त लिखित वाणी, श्री साहब, लकड़ी के दस्ते वाला बरछा, केस कंघा और पगड़ी, राय कल्ला जी को दी कृपाण, पाँच तीर, कृपाण के अलावा गुरू श्री हरगोबिन्द साहब और गुरू श्री तेग बहादुर साहब की पवित्र निशानियां संगत के दर्शन के लिए रखी गई हैं।

पंजाब सरकार और शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की तरफ से शुरू की गई यह एतिहासिक यात्रा गुरुद्वारा श्री टिब्बी साहब से अगले स्वागती पड़ावों रेल माजरा, टौंसा, फतेहपुर -ताजेवाल, माजरा जट्टां, पनिआली कलाँ और खुर्द, जीओवाल और बच्छूआ (पुराना टोल प्लाजा), काठगढ़ बस अड्डा, जलालपुर, मुत्तों जब्बा, सुधा माजरा, रक्कड़ां बेट, कंगण पुल पर संगत ने भावभीना स्वागत किया गया। कंगण पुल से बलाचौर शहर पहुँचने पर यात्रा का गुरुद्वारा साहब महन्दीपुर में भी बड़ी सं या में एकत्रित हुई संगत ने स्वागत किया। बछूआ में संत जगतार सिंह की तरफ से यात्रा को लंगर छकाया गया।

इस मौके  पर एस.पी. गगन अजीत सिंह और दिलबाग सिंह पन्नू, एस.डी.एम. बलाचौर जगजीत सिंह, डी.एस.पी. दिग्विजय कपिल, तहसीलदार अमरजीत सिंह और गुरजिन्दर सिंह ने संगत के दर्शनों के लिए पूरे रूट पर विशेष प्रबंध किये थे।बलाचौर हलके में यात्रा के  आने पर मु य संसदीय सचिव चौ. नन्द लाल, श्री हरिन्दर पाल सिंह चन्दूमाजरा, एसजीपीसी सदस्य श्री गुरबखश सिंह खालसा और जिला जत्थेदार राम सिंह दुधाला और चेयरमैन मार्केट समिति श्री तरलोचन सिंह रक्कड़ां, जसपाल सिंह जाडली यात्रा के साथ-साथ रहे। 

 

Tags: DHARMIK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD