Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

इनेलो ने विस में दो दर्जन से ज्यादा ध्यानाकर्षण व काम रोको प्रस्ताव दिए: जसविंदर संधू

जसविंदर सिंह संधू
जसविंदर सिंह संधू
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Mar 2015

Last updated on: Mar 22, 2015, 00:00 IST

इनेलो विधायक दल के उपनेता एवं पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू ने बताया कि इस बार मौजूदा विधानसभा सत्र में इनेलो विधायकों ने प्रदेश के किसानों, कर्मचारियों, अनुसूचित जाति के छात्रों, कर्मचारी वर्ग एवं स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट से लेकर शिक्षा का अधिकार, फसलों पर प्राकृतिक आपदा की मार, सुरक्षा कर्मचारियों को बहाल करने, भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक से किसानों को होने वाले नुकसान, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति, कम्प्यूटर शिक्षकों की मांगों, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मांगों, गन्ना उत्पादक किसानों की बकाया राशि का भुगतान, खस्ताहाल सिंचाई खालों की मुरम्मत, विकास के मामलों में पिछली सरकार द्वारा अपनाई गई भेदभावपूर्ण नीति, स्वाइन फ्लू जैसी बीमारी, किसानों को गेहूं पर बोनस की मांग, केंद्रीय पद्धति पर कर्मचारियों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, पीने के स्वच्छ पानी के लिए आरओ लगाए जाने जैसे प्रदेश से जुड़े करीब दो दर्जन से ज्यादा महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, काम रोको प्रस्ताव और गैर सरकारी संकल्प दिए ताकि इन पर व्यापक चर्चा हो सके।

पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि विस में इनेलो विधायकों ने ही सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे और इन सवालों के माध्यम से सरकार से अहम् प्रश्नों के जवाब भी जाने गए ताकि प्रदेश के लोगों के हितों से जुड़ी सभी अहम् बातों, समस्याओं व मुद्दों को सरकार के समक्ष लाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश हित से जुड़े हुए हर मुद्दे को इनेलो विधायकों ने जोर शोर से विस में उठाया है और सत्र की शेष अवधि के दौरान भी प्रदेश से जुड़े हर मुद्दे को इनेलो मजबूती से सदन में उठाएगी।

इनेलो विधायक दल के उपनेता ने बताया कि इनमें से करीब आधा दर्जन प्रस्ताव मंजूर भी हुए और उन पर सरकार द्वारा अपनी स्थिति भी स्पष्ट की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू, भारी बारिश व ओलावृष्टि से फसलों के हुए नुकसान, गन्ना उत्पादक किसानों का चीनी मिलों की ओर बकाया राशि का अभी तक भुगतान न होने और प्रदेशभर में गावों के तालाबों में गंदे पानी की समस्या को लेकर दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव अब तक सदन में प्रस्तुत होने के साथ ही इनमें चर्चा हो सकती है। इसके अलावा हरियाणा भूमि सिलिंग एक्ट और भूमि अधिग्रहण कानून के अलावा किसानों को गेहूं पर बोनस दिए जाने की मांग पर इनेलो की ओर से दिए गए काम रोका प्रस्तावों में से गेहूं पर बोनस दिए जाने की मांग का प्रस्ताव 25 मार्च के लिए मंजूर किया जा चुका है। 

जसविंदर सिंह संधू ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला के अलावा इनेलो के अधिकांश विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण पर रखे गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान और प्रदेश के बजट पर विधानसभा में हुई चर्चा के दौरान प्रदेश से जुड़े अनेक प्रमुख मुद्दों को जोर शोर से उठाया और  प्रदेश की जनता का पक्ष सरकार के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इनेलो के लगभग सभी विधायकों ने प्रदेश से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को भी विस में पूछे गए प्रश्नों के माध्यम से उठाया और सरकार से उन मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट सहित अहम् मुद्दों पर नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो विधायक मंगलवार को प्रदेश के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन देकर केंद्र सरकार से किसानों के हितों की रक्षा करने और चुनाव के समय किए गए वायदे पूरे करने और किसानों को तुरंत राहत प्रदान करने की मांग करेंगे। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि इनेलो के कई विधायकों ने बजट में अलग-अलग विभागों की मांगों पर कुछ कटमोशन भी दिए हैं और उन्हें उम्मीद है कि इन कटमोशनों के माध्यम से भी इनेलो विधायकों को सरकार के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।

 

Tags: Jaswinder Singh Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD