Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

पीडीपी-भाजपा गठबंधन : मुफ्ती सईद के सामने संतुलन की चुनौती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 08 Mar 2015

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को पीडीपी-भाजपा गठबंधन को बनाए रखने के लिए एक परिपक्व राजनेता के तौर पर काम करने की दरकार है। एक तरफ जहां उन्हें शांति और विकास का वादा निभाने की पहल करनी है वहीं गठबंधन सरकार को बचाने लिए संतुलन भी आवश्यक है। हालांकि वह 'राजनीतिक कैदियों' की रिहाई के आदेश से विवादों में घिर आए हैं।मुख्यमंत्री के रूप में बीते रविवार को शपथ लेने के बाद जम्मू एवं कश्मीर की शरदकालीन राजधानी जम्मू में पहले मीडिया कान्फ्रेंस में मुफ्ती सईद की टिप्पणी पर संसद में हंगामा हुआ था। 79 वर्षीय कश्मीरी नेता मुफ्ती सईद ने राज्य विधानसभा चुनाव के सही तरीके संपन्न होने के लिए पाकिस्तान, अलगाववादी हुर्रियत और आतंकवादियों को श्रेय दिया था।केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लोकसभा में सईद के बयान का खंडन करना पड़ा। राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव की सफलता का श्रेय देश के चुनाव आयोग, सेना, अर्धसैनिक बलों और सबसे ज्यादा राज्य की जनता को जाता है।

सईद की बेटी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपने पिता के बयान का बचाव करते हुए कहा कि सईद अपने धुर विरोधी नेशनल कान्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला के जैसे नहीं हैं। फारूक अपने कहे से मुकरने के उस्ताद हैं।सईद ने पृथकतावादियों और आतंकवादियों पर दिए गए अपने बयान का अनुकरण करते हुए राजनीतिक बंदियों को छोड़ने का आदेश दिया।राज्य के पुलिस प्रमुख के. राजेंद्र कुमार ने पुष्टि की कि रिहाई शीघ्र शुरू होगी।राजनीतिक कैदियों को रिहा करने का आदेश देने के जरिए स्पष्ट रूप से सईद अपने घाटी केंद्रित राजनीतिक क्षेत्र को एकजुट रखने और यह साबित करने का प्रयास कर रहे हैं कि भाजपा के साथ गठबंधन लोगों के विश्वास से कहीं आगे घाटी अनुकूल है।भाजपा ने पीडीपी की उस दलील को खारिज कर दिया जिसमें मसरत आलम और मुश्ताक-उल-इस्लाम को राजनीतिक कैदी कहा गया है।भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "ये लोग राजनीतिक कैदी नहीं हैं। इन्होंने अपराध किया है और इनके साथ कानून के मुताबिक ही सलूक किया जाना चाहिए। हम इस रिहाई को किसी कीमत पर अनुमति नहीं देंगे।"2010 में घाटी में हिंसा के दौरान आतंकवादी संगठन के सरगना मसरत आलम को गिरफ्तार किया गया था। राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने उसे 2010 की हिंसा में हजारों युवकों को उकसाने का आरोपी बनाया है। 2010 में छह माह तक चली हिंसा में 112 युवकों की जान चली गई थी। 

 

Tags: PDP , KHAS KHABAR , BJP J & K , Mufti Mohammad Sayeed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD