Saturday, 25 March 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन इराक में हवाई हमले में आईएस के तीन आतंकी मारे गए जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक साल के अंत तक खुल जाएगा : अश्विनी वैष्णव सदस्यता जाने से फर्क नहीं पड़ता, अपना काम करता रहूंगा : राहुल गांधी यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता तीन महीने में ट्विटर की पेड ब्लू सर्विस ने सिर्फ 11 मिलियन डॉलर की कमाई की पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत गर्भावस्था के दौरान कोविड, नवजात लड़के में पैदा कर सकता है मस्तिष्क विकार : रिपोर्ट मियामी ओपन: अल्काराज तीसरे दौर में

 

संत जगत के कल्याण के लिए धारण करते हैं देह: हुजूर कंवर साहेब महाराज

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 02 Mar 2015

इंसान जैसे कर्म करता है वैसा ही प्रारब्ध कमाता है। जो करनी करना समझ जाता है वो पांच तत्व के जाल से मुक्त हो जाता है। मां के गर्भ से जन्म बिंदु जन्म है और यह संतों की शरण में जाने का मौका बनाता है। जीव की मुक्ति की मार्ग उसका नादी जन्म बनाता है। नादी जन्म संत सतगुरु की शरणाई से मिलता है। यह अमूल्य सत्संग परमसंत हुजूर कंवर साहेब महाराज ने रोहतक रोड स्थित राधास्वामी आश्रम में साध संगत की विशाल हाजिरी में फरमाया। साध संगत हुजूर कंवर साहेब महाराज जी का 68वां अवतरण दिवस मना रही थी। सत्संग से पूर्व रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें 200 यूनिट रक्तदान हुआ। 

गुरु महाराज जी ने फरमाया कि संतों के लिए जन्म मरण अहम नहीं है। वो तो इस जगत के कल्याण के लिए देह का धारण करते हैं। संतों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। दुनियादारी में रहते हुए हम एक विचार नहीं हो सकते इसलिए नित्य कर्म में जीव से मंदी बात हो जाती है। इन विचारों को एक सूत्र में बांधने का कार्य संत सतगुरु और सत्संग बनाता है। एक प्रसंग का जिक्र करते हुए हुजूर महाराज ने फरमाया कि एक करोड़पति धनवान व्यक्ति से एक महात्मा ने उसके धन, पुत्र और आयु के बारे में पूछा तो उसने धन को घटाकर बताया, पुत्रों की संख्या भी कम बताई और आयु केवल 12 ही वर्ष बताई। इस पर महात्मा ने कहा कि आप झूठ क्यों बोल रहे हैं? इस पर उसने करोड़पति ने कहा कि मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं। धन मेरा नहीं है, जो मेरे काम आता है वही मेरा है बाकी तो कूड़े कागज का ढेर ही है। पांच संतानों में पुत्र मेरा एक ही, जो मेरे कहे में चलता है और उम्र 12 केवल इसलिए है क्योंकि 12 वर्ष ही हुए हैं मुझे गुुरु की शरण लिए इसलिए बाकी उम्र तो मैंने व्यर्थ ही गंवा दी। 

गुरु महाराज ने फरमाया कि लाख बरस के जीने से भला तो केवल उस अल्पकाल का जीना भला है, जो प्रभु भक्ति में बीता है। लगन लगाओ तो चकोरे जैसी। शक्ति सती जैसी रखो और प्यास पपीहे जैसी होनी चाहिए। थोड़े से लालच में ही इंसान अपनी भक्ति को लूटा बैठता है। हक हलाल की कमाई नहीं खाओगे तो कर्जदार हो जाओगे। राधास्वामी मत की यही खूबी है कि यह सामाजिकता और आध्यात्मिकता दोनों में सामंज्सय बैठाता है। अपनी करनी में सच्चाई और ईमानदारी रखो। धीरज और धर्म को कभी मत त्यागो। माया और काल का जाल उसपर असर नहीं डालता है जिसने गुरु की टेक पकड़ ली। उन्होंने फरमाया कि संतों का जन्मदिन मनाते हो तो संकल्प लेकर जाओ कि मां-बाप बड़े बुजुर्गों की सेवा करोगे। जल और प्रकृति का संरक्षण करोगे। भू्रण हत्या जैसे पाप को रोकोगे। सत्स-अंहिता और धर्म के माग पर चलोगे। हुजूर महाराज ने हजारों संगत को नामदान भी बख्शा और संगत ने प्रसाद भी ग्रहण किया। 

 

Tags: RADHA SWAMI , DHARMIK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD