Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

किरण बेदी की राजनीति का अंत?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Feb 2015

राष्ट्रीय राजधानी में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद किरण बेदी के बयान से लगता है कि आने वाले समय में उन्होंने अपने लिए राजनीति के सारे दरवाजे बंद कर लिए हैं। उन्होंने कहा, "यह मेरी हार नहीं है। यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार है।"पुलिस अधिकारी के रूप में तीस साल से अधिक समय तक काम करने वाली भारत की पहली महिला भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी किरण बेदी को कर्तव्य निर्वहन के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाना, उनके जीवन की सबसे बड़ी चुनौती बन गई। उनकी साफ सुथरी छवि देखकर चुनाव में अपनी नैया पार लगाने की भाजपा ने जुगत लगाई थी। साल 1993 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला सबसे दिलचस्प चुनाव था। लेकिन भाजपा की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाने वाली कृष्णानगर से बेदी की हार और शर्मनाक हो गई। साल 1993 से ही डॉक्टर हर्षवर्धन इस सीट का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। हालांकि फिलहाल वह केंद्रीय मंत्री हैं।

किरण बेदी 2,277 मतों के अंतर से चुनाव हारीं। चुनाव जीतने वाले आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वकील एस.के. बग्गा को 65,919 मत मिले, जबकि बेदी को 63,642 मत मिले। बग्गा के समर्थक उन्हें मृदुभाषी व आत्मविश्वासी बताते हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान बाहरी और भीतरी प्रत्याशी का मुद्दा उठाया। पार्टी में 65 वर्षीय बेदी को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाहरी के तौर पर ही स्वीकार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई नेताओं का साथ होने के बावजूद उनका चुनाव प्रचार आक्रामक नहीं हो पाया। लोकपाल आंदोलन के दौरान टीम अन्ना की वह प्रमुख सदस्य थीं। साथ ही उन्होंने आप के अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर काम किया। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने केजरीवाल को झूठा तक करार दिया। भाजपा में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया में उनके द्वारा भाजपा और खासकर मोदी तथा साल 2002 में गोधरा दंगों पर उनकी टिप्पणी को रिट्वीट किया गया। भाजपा में आने के बाद बेदी ने मोदी और भाजपा की कई मौकों पर प्रशंसा की थी। हार के बारे में पूछे जाने पर बेदी ने कहा, "यह मेरी हार नहीं है। यह भाजपा की हार है। उन्हें इस पर मंथन करना चाहिए।" लेकिन अपना बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि वह भाजपा की कोर सदस्य हैं।रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता किरण बेदी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में पुलिस महानिरीक्षक (कारा) रहते हुए कैदियों की जिंदगी सुधारने का श्रेय मिला था।

 

Tags: KIRAN BEDI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD