Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चमकौर साहिब से धान के खरीद कामों की औपचारिक शुरुआत थोड़ा सा प्यार भी बुज़ुर्गों को खुश रखने के लिए काफ़ी है : डॉ. बलजीत कौर अनाथ बच्चों को मदद के लिए कानून के तहत योजना बनाने वाला हिमाचल बना देश का पहला राज्य शहरों का सर्वांगीण विकास करवा रही है पंजाब सरकार : ब्रम शंकर जिंपा बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ने मनाया 36वां स्थापना दिवस उपराज्यपाल ने श्रीनगर में कर्नाटक के प्रमुख लोक नृत्यों की प्रस्तुति वाले संस्कृति महोत्सव में भाग लिया शीतल नंदा ने लोअर रूपनगर में ‘‘व्योम‘‘ बाल विकास केंद्र का उद्घाटन किया उपराज्यपाल ने ‘कैशलेस पंचायत‘ का उद्घाटन किया, जम्मू-कश्मीर की ग्राम पंचायतों में लेनदेन हेतु भीम-यूपीआई मोड को अपनाया गया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांधी जयंती के केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय समारोह को संबोधित किया, राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की उपराज्यपाल ने श्रीनगर के नागरिक सचिवालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा और चरखा स्थापना का अनावरण किया जिला सांबा में भूमिहीन पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को भूमि आवंटन आदेश सौंपे गए डीडीसी अध्यक्ष, डीसी सलोनी राय ने उधमपुर में भूमिहीन पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को पट्टा आदेश वितरित किए मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने प्रेरणादायक यात्रा के अंतिम गंतव्य जम्मू में शांति यात्रा को हरी झंडी दिखाई उपायुक्त ने डोडा वन संभाग द्वारा आयोजित पर्यावरण रैली का नेतृत्व किया मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने सिडको बडगाम में भू-विज्ञान संग्रहालय का ई-उद्घाटन किया अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा : केवल सिंह पठानिया दिव्यांगजन को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की शमा सिकंदर ने स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर एक मिसाल पेश की सरूप रानी राजकीय महिला महाविद्यालय अमृतसर में स्वच्छ भारत अभियान मनाया केंद्र से मिले सहयोग पर राज्य सरकार द्वारा की जा रही राजनीति ठीक नहीं : जयराम ठाकुर

 

दिल्ली में घोषणापत्र नहीं, विजन दस्तावेज : भाजपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Jan 2015

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कहा कि वह अगले महीने दिल्ली में होने वाले चुनाव के लिए कोई घोषणा-पत्र जारी नहीं करेगी, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी द्वारा एक विजन दस्तावेज जारी किया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता अनंत कुमार ने यहां मीडिया को बताया, "दिल्ली में भाजपा घोषणा पत्र जारी नहीं करेगी। हम एक विजन दस्तावेज लाएंगे, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और किरण बेदी जारी करेंगे।"उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी चार रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी 31 जनवरी, एक फरवरी, तीन फरवरी और चार फरवरी को रैलियों संबोधित करेंगे। ज्ञात सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दैनिक आधार पर चुनाव अभियान की समीक्षा करेंगे और इससे मिलने वाली प्रतिक्रियाओं पर विचार करेंगे। सूत्रों ने कहा कि आने वाले चुनाव के प्रचार में 12 सांसद पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए जनता के बीच जाएंगे। साथ ही आने वाले सात से आठ दिनों में सभी 70 विधानसभा सीटों पर 250 जनसभाएं आयोजित की जाएगीं।अनंत कुमार ने बताया कि हर विधानसभा में 1,000 से अधिक पोस्टर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, "हम हरसंभव प्रयास करेंगे, और दो-तिहाई बहुमत से चुनाव जीतेंगे। दिल्ली भाजपा इकाई के प्रमुख सतीश उपाध्याय ने कहा कि हर दिन छह फरवरी तक उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल से पांच सवाल पूछेगी। दिल्ली में सात फरवरी को मतदान होना है और 10 फरवरी को मतगणना होगी। 

 

Tags: KIRAN BEDI , Ananth Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD