Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

किरण बेदी ने नामांकन दाखिल किया

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 21 Jan 2015

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने सात फरवरी को होने वाले मतदान कि लिए बुधवार को कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। बेदी बुधवार अपराह्न् उप-विभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) के कार्यालय पहुंची। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन, विजय गोयल, महेश गिरि और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी थे।नामांकन दाखिल करने से पहले बेदी ने एक रैली में हिस्सा लिया, जो लाला लाजपत राय चौक से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय पर संपन्न हुई।बेदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने क्षेत्र में विकास के बहुत से काम किए हैं। उन्होंने नामांकन भरने से पहले संवाददाताओं से कहा, "मुझे आशा है कि लोग मुझे स्वीकार करेंगे और भाजपा को वोट देंगे।"हर्षवर्धन ने कहा, "मुझे यकीन है कि इस सीट से बेदी ही जीतेंगी। पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है।"कृष्णा नगर को भाजपा का मजबूत पारंपरिक गढ़ माना जाता है।पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन को इस सीट से चुनाव में खड़ा किया था, जो वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य हैं।सात फरवरी को होने वाले मतदान के परिणाम 10 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

 

 

Tags: KIRAN BEDI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD