Wednesday, 27 September 2023

 

 

खास खबरें असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, मुख्यमंत्री ने जताया आभार ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरूद्वारा फतेहगढ़ साहिब के नज़दीक 7.46 करोड़ रुपए की लागत के साथ तैयार होने वाले टॉयलट ब्लॉक का नींव पत्थर रखा सिफत कौर समरा ने एशियन गेमज़ में एक सोने और एक चांदी का तमगा जीता डॉ. बलजीत कौर द्वारा अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट की जालसाज़ी के विरुद्ध मुहिम के अधीन दो होम्योपैथिक मेडिकल अफ़सर ( सेवानिवृत्त) के अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट किये रद्द मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर डीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे डीडीसी जम्मू ने रोजगार क्षमता में सुधार हेतु कौशल अंतर सर्वेक्षण पर जोर दिया जम्मू-कश्मीर यूटी ने सरकारी स्कूल में पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला का अनावरण किया एनडीआरएफ ने रामबन में आपातकालीन और बचाव अभियान पर मॉक ड्रिल आयोजित की मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कटरा में नवरात्र महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की उपायुक्त राजौरी विकास कुंडल ने ग्रामीण विकास विभाग के अदालती मामलों में देरी की समीक्षा की डीएम डोडा विशेष महाजन ने 15वीं जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक की अध्यक्षता की उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने कृषि, संबद्ध विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उत्तरी ज़ोनल कौंसिल की बैठक में अमित शाह के आगे ज़ोरदार ढंग से उठाए पंजाब के मसले नई पीढ़ी अमृत काल को आकार देगी : हरदीप सिंह पुरी पंजाब सरकार माताओं की मृत्यु दर को कम करने के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में तकनीकी सुविधांए प्रदान करेगी : डॉ. बलबीर सिंह पूर्व मुख्यमंत्रियों के विपरीत, भगवंत मान ने पंजाब के मुद्दों को केंद्र के समक्ष जोरदार और स्पष्ट तरीके से उठाया : आप मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में भाग लिया वीरेश शांडिल्य ने पंकज कपूर को विश्व हिन्दू तख्त का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त सांसद मनीष तिवारी ने किया खरड़ विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला में कोऑपरेटिव बैंक में लॉकर टूटने के मामले में अम्बाला एसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

 

कश्मीर : मुफ्ती मुहम्मद सईद के नेतृत्व में पीडीपी-भाजपा सरकार?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

श्रीनगर/जम्मू , 28 Dec 2014

जम्मू एवं कश्मीर में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध जल्द ही खत्म हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सरकार गठन को लेकर समझौते के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं। अगर यह समझौता आकार लेती है तो पीडीपी नेता मुफ्ती मुहम्मद सईद इस गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। पीडीपी के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि देश के एकमात्र मुस्लिम बहुल राज्य में दोनों पार्टियां गठबंधन के बेहद करीब हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव परिणाम से राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर सामने आई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पीडीपी नेता मुफ्ती मुहम्मद सईद इस गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री होंगे।

सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "हां, यह सच है कि दोनों पार्टियां अंतिम निर्णय लेने के करीब हैं।"पीडीपी भी सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (अफस्पा) को हटाना चाहती है, और वह राज्य की बहु-क्षेत्रीय, बहु-जातीय, बहु-धार्मिक पहचान की रक्षा करना चाहती है। अफस्पा कानून सुरक्षा बलों को व्यापक अधिकार देता है। सूत्र के मुताबिक, "समझौते की शर्तो के अनुसार मुफ्ती साहिब राज्य के मुख्यमंत्री होंगे, जबकि भाजपा का उप-मुख्यमंत्री होगा। राज्य में पीडीपी के छह कैबिनेट मंत्री होंगे जबकि भाजपा के आठ। यह समझौता अंतिम चरण में है।"यह समझौता छह साल के लिए होगा। राज्य में विधानसभा का कार्यकाल छह साल का होता है।

भाजपा के एक अंदरूनी सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि उनकी पार्टी राज्य में अगली सरकार का हिस्सा बनने के लिए दृढ़संकल्पित है। लेकिन सूत्र ने पीडीपी सूत्र की बात को सत्यापित नहीं किया। 

भाजपा सूत्र ने कहा, "हमें भरोसा है कि हमारी प्रत्यक्ष भागीदारी के बिना जम्मू एवं कश्मीर में सरकार के लिए कोई भी गठबंधन नहीं बन सकता।"पीडीपी के प्रवक्ता नईम अख्तर ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य के तीनों क्षेत्रों के लिए बेहतर समझौते की तलाश में है। राज्य में कश्मीर घाटी मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, जम्मू हिंदू बहुल क्षेत्र है, जबकि लद्दाख बौद्ध बहुल क्षेत्र है।इससे ज्यादा कुछ भी जानकारी देने से उन्होंने मना कर दिया। 

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन बनाने के लिए आए प्रस्तावों पर अख्तर ने कहा, "राज्य में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते हम अन्य पार्टियों द्वारा पेश किए गए समर्थन प्रस्ताव का सम्मान करते हैं।"कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्य में पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच महागठबंधन होने के संकेत दिए। आजाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।87 सदस्यों वाली विधानसभा में पीडीपी के पास 28 सीटें, भाजपा के पास 25 सीटें हैं। जबकि सरकार बनाने के लिए 44 सीटों की जरूरत होती है। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस को इस चुनाव में क्रमश: 15 और 12 सीटें मिली हैं। राज्यपाल एन.एन. बोहरा ने सरकार के गठन पर चर्चा करने के लिए भाजपा और पीडीपी दोनों ही पार्टियों को बुलाया है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी को समाप्त होने जा रहा है। 

 

 

Tags: BJP J & K , PDP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD