Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

पीडीपी, भाजपा सरकार बनाने को प्रयासरत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

श्रीनगर/जम्मू , 28 Dec 2014

जम्मू एवं कश्मीर में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध जल्द ही खत्म हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि सरकार गठन को लेकर दोनों ही पार्टियां समझौते के बेहद करीब हैं। पीडीपी के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि देश के एकमात्र मुस्लिम बहुल राज्य में दोनों पार्टियां गठबंधन के बेहद करीब हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव परिणाम से राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर सामने आई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पीडीपी नेता मुफ्ती मुहम्मद सईद इस गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री होंगे। सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "हां, यह सच है कि दोनों पार्टियां अंतिम निर्णय लेने के करीब हैं।"

पीडीपी भी सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (अफस्पा) को हटाना चाहती है, और वह राज्य की बहु-क्षेत्रीय, बहु-जातीय, बहु-धार्मिक पहचान की रक्षा करना चाहती है। अफस्पा कानून सुरक्षा बलों को व्यापक अधिकार देता है। सूत्र के मुताबिक, "समझौते की शर्तो के अनुसार मुफ्ती साहिब राज्य के मुख्यमंत्री होंगे, जबकि भाजपा का उप-मुख्यमंत्री होगा। राज्य में पीडीपी के छह कैबिनेट मंत्री होंगे जबकि भाजपा के आठ। यह समझौता अंतिम चरण में है।"यह समझौता छह साल के लिए होगा। राज्य में विधानसभा का कार्यकाल छह साल होता है। भाजपा के एक अंदरूनी सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि उनकी पार्टी राज्य में अगली सरकार का हिस्सा बनने के लिए दृढ़संकल्पित है। 

लेकिन सूत्र ने पीडीपी सूत्र की बात को सत्यापित नहीं किया। भाजपा सूत्र ने कहा, "हमें भरोसा है कि हमारी प्रत्यक्ष भागीदारी के बिना जम्मू एवं कश्मीर में सरकार के लिए कोई भी गठबंधन नहीं बन सकता।"पीडीपी के प्रवक्ता नईम अख्तर ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य के तीनों क्षेत्रों के लिए बेहतर समझौते की तलाश में है। राज्य में कश्मीर घाटी मुस्लिम बहुत क्षेत्र है, जम्मू हिंदू बहुल क्षेत्र है जबकि लद्दाख बौद्ध बहुल क्षेत्र है। इससे ज्यादा कुछ भी जानकारी देने से उन्होंने मना कर दिया। कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन बनाने के लिए आए प्रस्तावों पर प्रतिक्रया देते हुए अख्तर ने कहा, "राज्य में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते हम अन्य पार्टियों द्वारा पेश किए गए समर्थन प्रस्ताव का सम्मान करते हैं।"

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्य में पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच महागठबंधन होने के संकेत दिए। आजाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 87 सदस्यों वाली विधानसभा में पीडीपी के पास 28 सीटें, भाजपा के पास 25 सीटें हैं। जबकि सरकार बनाने के लिए 44 सीटों की जरूरत होती है। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस को इस चुनाव में क्रमश: 15 और 12 सीटें मिली हैं। राज्यपाल एन.एन. बोहरा ने सरकार के गठन पर चर्चा करने के लिए भाजपा और पीडीपी दोनों ही पार्टियों को बुलाया है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी को समाप्त होने जा रहा है। 

 

 

Tags: BJP NATIONAL , PDP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD