Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चमकौर साहिब से धान के खरीद कामों की औपचारिक शुरुआत थोड़ा सा प्यार भी बुज़ुर्गों को खुश रखने के लिए काफ़ी है : डॉ. बलजीत कौर अनाथ बच्चों को मदद के लिए कानून के तहत योजना बनाने वाला हिमाचल बना देश का पहला राज्य शहरों का सर्वांगीण विकास करवा रही है पंजाब सरकार : ब्रम शंकर जिंपा बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ने मनाया 36वां स्थापना दिवस उपराज्यपाल ने श्रीनगर में कर्नाटक के प्रमुख लोक नृत्यों की प्रस्तुति वाले संस्कृति महोत्सव में भाग लिया शीतल नंदा ने लोअर रूपनगर में ‘‘व्योम‘‘ बाल विकास केंद्र का उद्घाटन किया उपराज्यपाल ने ‘कैशलेस पंचायत‘ का उद्घाटन किया, जम्मू-कश्मीर की ग्राम पंचायतों में लेनदेन हेतु भीम-यूपीआई मोड को अपनाया गया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांधी जयंती के केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय समारोह को संबोधित किया, राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की उपराज्यपाल ने श्रीनगर के नागरिक सचिवालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा और चरखा स्थापना का अनावरण किया जिला सांबा में भूमिहीन पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को भूमि आवंटन आदेश सौंपे गए डीडीसी अध्यक्ष, डीसी सलोनी राय ने उधमपुर में भूमिहीन पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को पट्टा आदेश वितरित किए मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने प्रेरणादायक यात्रा के अंतिम गंतव्य जम्मू में शांति यात्रा को हरी झंडी दिखाई उपायुक्त ने डोडा वन संभाग द्वारा आयोजित पर्यावरण रैली का नेतृत्व किया मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने सिडको बडगाम में भू-विज्ञान संग्रहालय का ई-उद्घाटन किया अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा : केवल सिंह पठानिया दिव्यांगजन को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की शमा सिकंदर ने स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर एक मिसाल पेश की सरूप रानी राजकीय महिला महाविद्यालय अमृतसर में स्वच्छ भारत अभियान मनाया केंद्र से मिले सहयोग पर राज्य सरकार द्वारा की जा रही राजनीति ठीक नहीं : जयराम ठाकुर

 

झारखंड में जीत की तरफ भाजपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रांची , 23 Dec 2014

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुमत और सरकार बनाने के करीब पहुंच रही है। राज्य में पिछले 14 सालों में नौ मुख्यमंत्री बदल चुके हैं। भाजपा के एक नेता आईएएनएस को बताया, "हम झारखंड में आसानी से सरकार बना लेंगे।"शुरुआती रुझान के अनुसार, भाजपा राज्य की 81 में से 40 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अपने प्रदर्शन में सुधार करती दिख रही है, यह 20 सीट पर जीत रही है। पिछले बार इसे 18 सीटों पर जीत मिली थी। झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) आठ और कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है।पांच चरणों के चुनाव के बाद सभी सर्वेक्षणों में झारखंड में भाजपा की जीत की संभावना जताई गई थी। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो सीटों से लड़ रहे हैं, वह दुमका से पीछे और बरहेट से आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा चुनाव हार गए हैं।एक अन्य मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धनवर से आगे और गिरिडीह से पीछे चल रहे हैं। मतगणना मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही है। करीब 81 सीटों में से सबसे अधिक उम्मीदवार हटिया ( 29) और सबसे कम चतरा (7) खड़े हुए हैं।झाविमो (प्रजातांत्रिक) का नेतृत्व मरांडी कर रहे हैं, उन्होंने 72 उम्मीदवार खड़े किए थे।ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साथ चुनाव लड़ रही भाजपा ने 72 उम्मीदवार खड़े किए थे। आजसू ने आठ और लोजपा ने एक सीट पर उम्मीदवार खड़े किए थे।कांग्रेस ने 60 सीटों पर चुनाव लड़ा रहा है, जबकि इसकी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 19 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। भाकपा और माकपा ने क्रमश: 24 और 13 उम्मीदवार खड़े किए हैं।

 

Tags: Election 2014

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD