Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया

 

कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण सफाई कर्मचारी भूखों मरने को मजबुर

सचिव से भी मिले कोरे आश्वासन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रशांत कौशिक)

घरौंडा , 07 Dec 2014

नगर पालिका के सफाई ठेकेदार के सफाई कर्मचारीयों को कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी भूखों मरने को मजबुर है। चर्चा है कि इन कर्मचारीयों को चार पांच महीनों से वेतन नही मिला है। कई बार सचिव नपा के आगे भी गुहार लगाने के बाद इन्हे कोरे आश्वासन ही परोसे जा रहे हैं। और बेचारे कर्मचारी कई महीनों से आश्वासनों से ही पेट भर रहे हैं। लगभग 45 कर्मचारी इस परेशानी से प्रभावित हैं। मगर प्रशासन इन्हे आजतक कोई ठोस जवाब नही दे सका। चर्चा है कि इन कर्मचारीयों को ठेके की शर्तों अनुसार सुविधाएं तक नही दी जा रही हैं। जो कोई कर्मचारी हिम्मत करके आवाज उठाता है तो ठेकेदार उसे बाहर का रास्ता दिखाने मे देरी नही करता। जिसके कारण कर्मचारीयों ने अपने मुंह पर ताले जड रखे हैं। चर्चा है कि आज तक कई कर्मचारीयों के पी०एफ० नम्बर व बैंक मे खाते तक भी नही खोले गए । चर्चा है कि शर्तों की कार्यवाही से बचने के लिए ठेकेदार स्थाई कर्मचारी नही रखता। तो जांच का विषय है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ कर्मचारीयों ने बताया कि ठेकेदार कर्मचारीयों का शोषण कर रहा है। कईयों को तो वेतन भी सरकार की घोषणा के मुताबिक नही दे रहा है। उनका कहना है कि अगर इसकी निष्पक्षता से जांच कराई जाए तो तथ्य सामने आ सकते हैं। 

 

Tags: Problem

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD