Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

अलिपुरा मे 40 गज जगह के झगडे मे तीन महिलाओं समेत छ: घायल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रवीण कौशिक)

घरौंडा , 07 Dec 2014

नजदीकी गांव अलिपुर खालसा मे एक 40 गज जगह को लेकर दो सगे भाईयों मे हुए झगडे मे छ: लोगों के घायल होने का मामला प्रकाश मे आया है।आज सुबह जब अशोक पुत्र सिमरू व उसकी पत्नी रानी इस जगह पर चिनाई का कार्य करने लगे तो अशोक के भाई सेवा राम की पत्नी मीना पुत्र राहुल व स्वर्ण तथा उसकी लडकी ने उन्हे रोकने की कौशिश की। जिस पर दोनो पक्षों मे मारपीट हो गई। सेवा राम उस समय घर पर मौजूद नही था। मीना के अनुसार अशोक व उसके परिवार ने तेजधार हथियार से उसके परिवार पर हमला कर दिया। जिस मे उसे,लडका राहुल,स्वर्ण व लडकी को चोटें आई। इस झगडे मे अशोक व उसकी पत्नी रानी भी घायल हो गए। सेवा राम ने बताया कि मेरा भाई अशोक इस जगह को बेचना चाह रहा है। जबकी वह उसे लेना चाह रहा है। इसी बात को लेकर 21 नवम्बर को भी झगडा हुआ था जिसकी सुचना थाने मे दी गई थी। जिस पर कोई कार्यवाही नही हुई। 

उधर अशोक का कहना है कि यह जगह हमारी खानदानी है। जो बटवारें मे मेरे हिस्से मे आई हुई है मै अपनी जगह को लेना चाहता हूं। इस बात को लेकर गांव मे तीन बार पंचायत भी हुई, मगर मेरा भाई सेवा राम मेरी जगह देना नही चाहता।डाक्टर वशिष्ट नारायण के मुताबिक राहुल (22) को कान पर चोट के कारण आगामी टेस्ट के लिए, स्वर्ण (18)  को सिर पर चोट के कारण सीटी स्केन के लिए करनाल रेफर किया गया है। मीना व लडकी को हाथ पर चोटें आई है। दुसरे पक्ष के अशोक व रानी को बाजुओं पर चोटें बताई गई हैं।मामले की सूचना थाने मे दे दी गई है।मामले के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पारिवारिक बटवारें मे जगह अशोक  के हिस्से मे आई हुई है जिसे वो बाहरी व्यक्ति को बेचना चाहता है। मगर उसका भाई सेवा राम कम दामो मे लेना चाहता है। 21 नवम्बर को सेवा राम पक्ष द्वारा दी गई दरखास्त मे छेडछाड का मामला न होकर इसी जगह का झगडा था। जिसमे दोनो पक्षों के खिलाफ कानूनन कार्यवाही कर दी गई थी।

 

 

Tags: CRIME NEWS HARYANA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD