Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

भाजपा नेताओं किसानों की मौत पर शोक व्यक्त किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अमित सरोहा/प्रशांत)

इन्द्री/घरौण्डा , 22 Jul 2013

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पण्डित धर्मपाल शांडिल्य और भाजपा के गढ़ीबीरबल मण्डल के पूर्व अध्यक्ष रणबीर गोयत ने गांव डबकोली में होदी की जहरीली गैस चढ़ने से मारे गए दो किसानों की मौत पर उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया और कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए काम करने में न केवल नाकाम है, बल्कि लोगों के बीच झूठी घोषणाएं कर जनता को मूर्ख बनाने का काम भी कर रही है। भाजपा नेताओं ने किसानों की मौत के मामले को लेकर भाजपा की तरफ से सवेंदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को किसानों के परिवार को आर्थिक सहायता देनी चाहिए। इस परिवार का मुख्यि भी विकलांग है। ऐसे में उसके दोनो बेटों की मौत ने इस परिवार पर कहर ढाह दिया है।

बाद में लोगों के बीच भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भूपेन्द्र हुड्डा पूरे हरियाणा का समान रूप से विकास कराने का झूठ बोलते है। इस सरकार में जनता में साथ अन्याय हो रहा है। असलियत तो यह है कि उतरी हरियाणा के हिस्से की नौकरियां व विकास रोहतक, झज्जर व कै थल में जा रहा है। सड़कों की हालत खस्ता है। कांग्रेस सरकार टोल टैक्स के नाम पर जनता से पैसा इक्कट्ठा कर रही है और पुलिस को जनता की सुरक्षा में लगाने की बजाय सड़कों पर खड़ी कर जनता की जेबे काटने का काम करवा रही है। कांग्र्रेस की सरकार में भेदभाव के सिवास जनता को कुछ नहीं मिला। जनता में इस सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश है। नौकरियां नीलाम हो रही है और कांग्रेसी दोनो हाथों से जेबे भरने में लगे हुए है। कांग्रे्रस सरकार जनभावनाओं के विपरीत काम कर रही है। कांग्रेस सरकार में किसान, कर्मचारी, बेरोजगार, महिलाएं, व्यापारी, दलित, मजदूर और आम आदमी परेशान एवं निराश है। हरियाणा में चल रही गठबंधन की आंधी से विरोधी दलों के नेताओं की नींद उड़ गई है। लोग कांग्रेस सरकार का सफाया कर देश एंव प्रदेश में भाजपा व उसके सहयोगी दलों की सरकार बनाएंगे।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD