Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में

 

झारखंड : नक्सल प्रभावित 6 जिलों में 62 फीसदी मतदान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रांची , 25 Nov 2014

झारखंड में नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार के बीच विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत मंगलवार को लगभग 62 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रथम चरण के तहत राज्य के नक्सली प्रभावित छह जिलों के 81 में से 13 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुए। तीस लाख से अधिक मतदाताओं में से लगभग 18 लाख ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा ने दिल्ली में कहा कि 13 निर्वाचन क्षेत्रों में 61.92 फीसदी मतदान हुआ।उन्होंने कहा कि 2009 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान 58 फीसदी मतदान हुआ था। नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान के बहिष्कार के बावजूद खासा मतदान देखा गया।

मतदान के लिए युवा व बुजुर्ग सभी कतार में खड़े दिखे। रांची में एक निर्वाचन अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "सर्वाधिक मतदान भवनाथपुर में 69.6 फीसदी, जबकि सबसे कम चतरा में 53.85 फीसदी हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा।"पहले चरण के तहत 199 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला इलेक्टॉनिक मतदान मशीन में बंद हो गया है। पहले चरण के लिए कुल 3,939 मतदान केंद्र बनाए गए थे।राज्य के 263 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की गई। 1,752 केंद्रों को अतिसंवेदनशील और 1,104 को संवेदनशील घोषित किया गया था। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हुई और अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 12-12 सीटों पर किस्मत आजमाया, जबकि कांग्रेस सात तथा इसके गठबंधन साझेदार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने छह सीटों पर चुनाव लड़ा।इस चरण में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री के.एन. त्रिपाठी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री एवं जनता दल (युनाइटेड) उम्मीदवार सुधा चौधरी मुख्य दावेदार थे।आज (मंगलवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाईबासा में एक जनसभा के दौरान झारखंड के लोगों को प्रदेश के विकास के लिए आश्वस्त किया। 

प्रदेश की जनजाति आबादी के बीच पहुंचे मोदी ने कहा, "जहां भी जनजातियों की आबादी है, भाजपा वहां सरकार बना रही है।"महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इन सभी राज्यों में जनजातियों की आबादी है और यहां भाजपा की सरकारें बनी हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड एक विकसित राज्य बन सकता है, क्योंकि यह प्राकृतिक संसाधनों, खनिज, भूमि तथा खदानों से भरपूर है। झारखंड में मोदी की यह दूसरी जनसभा थी।

 

 

Tags: Election 2014

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD