Saturday, 03 June 2023

 

 

खास खबरें राजस्व जिला नूरपुर में 43000 लीटर अवैध शराब जब्त बेहतर जल प्रबंधन के लिए पंजाब इजराईल के साथ रणनीतिक साझेदारी करेगा -ब्रम शंकर जिंपा प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश का हेमंत सोरेन ने भी किया विरोध, राज्यसभा में बिल के खिलाफ वोट करेगी झारखंड मुक्ति मोर्चा जनकल्याण और विकास ही सरकार का एजेंडा- मुकेश अग्निहोत्री डोडरा-क्वार तथा कोटखाई-हाटकोटी सुरंगों के निर्माण के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ज़िला फरीदकोट में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए फंडस की कमी नहीं आने दी जाएगी: कुलतार सिंह संधवां पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल समावेशी प्रगतिशीलता और सतत विकास लाने को समर्पित : डॉ. महेंद्र सिंह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 110 रुपये प्रति लीटर मिलेगा सरसों का तेल: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सांसद संजीव अरोड़ा ने जैन धर्म की प्रशंसा और परोपकारी कार्यों के लिए जवाहर लाल ओसवाल और उनके परिवार की सराहना की डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक न्याय विभाग में 25 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 92वें दिन जिला हिसार के बरवाला व उकलाना विधानसभा क्षेत्रों के बरवाला शहर, खेदड़, बालक एवं पाबड़ा गांवों में पहुंची ए.आई.एफ. स्कीम के सफलतापूर्वक लागू होने से पंजाब में 3300 करोड़ रुपए के खेती प्रोजेक्टों की हुई शुरुआतः चेतन सिंह जौड़ामाजरा एमपी संजीव अरोड़ा और एडीसी बैंस ने जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सुनिश्चित करने के लिए आरती इंटरनेशनल लिमिटेड की सराहना की चेयरमैन ज़िला योजना कमेटी ने पंचायत अफसरों के साथ की मीटिंग मीत हेयर द्वारा भाखड़ा-नंगल प्रोजैक्ट का दौरा, डैम और जल भंडारण का किया निरीक्षण खेल मंत्री मीत हेयर ने जूनियर हॉकी एशिया कप विजेता भारतीय टीम को दी मुबारकबाद सांसद संजीव अरोड़ा ने लुधियाना के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर डीसी, एमसी, ग्लाडा और जिला पुलिस के साथ बैठक की छोटा भंगाल बैजनाथ का महत्वपूर्ण क्षेत्र : किशोरी लाल संत निरंकारी मिशन द्वारा संपूर्ण भारत के 15 पर्वतीय स्थलों पर विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्व दुग्ध दिवस समारोह, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के समर मीट को संबोधित किया

 

पंजाब भाजपा के सदयस्यता अभियान का शुभारम्भ,रिकार्ड सदस्यता से विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनेगी भाजपा : जे पी नड्डा

राज्य के हर वर्ग, जाति, संप्रदाय से संपर्क स्थापित करेंगे : कमल शर्मा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 17 Nov 2014

रिकार्ड सदस्यता के साथ भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनेगी और समाज के हर वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। यह विचार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे पी नड्डा ने यहां रेड क्रॉस भवन में भाजपा के सदस्यता अभियान का श्रीगणेश करते हुए व्यक्त किए। नड्डा ने देशवासियों से भाजपा के साथ जुड़ कर राष्ट्रनिर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की। इस मौके पर पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया गया जिसमें न केवल पहले से चले आरहे सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण किया गया बल्कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो कर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी बहुत सी हस्तियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि देश की राजनीतिक पार्टियों के इतिहास में पहली बार हुआ है जब निजी संपर्कों से सदस्यता के साथ-साथ टोलफ्री नंबर 18002662020 से भी सदस्यता ग्रहण करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि यह नई तकनीक जहां पारदर्शी है वहीं इससे दुरस्थ इलाकों में बैठे लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने में सुविधा होगी। केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि काफी समय के बाद देश में यह देखने में आया है जब सरकार व व्यवस्था के प्रति देशवासियों के मन में विश्वास की भावना पैदा हुई है। 

आज केवल अपने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग कहने लगे हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उन्नति करेगा। काफी समय बाद सशक्त भारतीय नेतृत्व की धाक विश्व मंच पर महसूस की गई है। देश की आंतरिक व्यवस्था में जहां महंगाई दर में काफी कमी आई है वहीं उद्योगिक उत्पादन व सकल घरेलु उत्पादन दर में वृद्धि दर्ज की गई है। सुरक्षा के मामले में भारत पर बुरी दृष्टि डालने वाले पड़ौसियों को उचित जवाब दिया गया है वहीं आंतरिक सुरक्षा में भी अपेक्षानुरूप सुधार हुआ है।अपने संबोधन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान राज्य के हर वर्ग, जाति, संप्रदाय से संपर्क स्थापित किया जाएगा। पार्टी का विशेष ध्यान ग्रामीण क्षेत्र व युवा वर्ग पर रहेगा। युवाओं को पार्टी के साथ जोडऩे के लिए कालेज व यूनिवर्सिटियों में विशेष अभियान चला कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 

समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला,राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ,कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल,अनिल जोशी,सुरजीत कुमार ज्याणी,मुख्यमंत्री के राजनितिक सलाहकार तीक्षण सूद,मुख्य संसदीय सचिव के.डी. भंडारी, सोम प्रकाश,विधायक मनोरंजन कालिया,अश्वनी शर्मा, श्रीमती सुखजीत शाही,महामंत्री राकेश राठौर, सदस्य्ता अभियान के प्रमुख श्री विनोद शर्मा, डॉ.सुभाष शर्मा, नरोत्तम देव रत्ती व अन्य उपस्थित थे। आज चले सदस्यता अभियान के दौरान शहीद सुखदेव परिवार से उनके नाती विशाल नैयर, एवन साईकिल के मालिक श्री ओंकार सिंह पाहवा, पूर्व कांग्रेस मंत्री स्वर्गीय सुनील दत्त की भतीजी ममता दत्त,पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंद्र कौर भट्ठल की भतीजी व पूर्व विधायक श्री मनजीत सिंह भट्ठल की बेटी श्रीमती रोजी भट्ठल, पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी समर विजय सिंह,देश भगत यूनिवर्सिटी की श्रीमती तेजिंदर जोरा सिंह, वरिष्ठ बसपा नेता केवल कृष्ण चौहान,ओएस्टर ग्रुप जगमोहन सिंह नामधारी,पूर्व आईएएफएस अफसर और राय सिख बिरादरी के प्रमुख नेता गुरदीप सिंह बड़वाल,पूर्व डीएसपी पूर्ण सिंह बड़वाल,पूर्व आईएफएस अफसर राजेंद्र भगत,टैगोर हॉस्पिटल के डॉ.विजय महाजन,रियल एस्टेट व्यापारी जरनैल सिंह बाजवा,लुधिअना के मश्हूर उद्योगपति राकेश कपूर,कुलदीप सिंह धारीवाल,एनआरआई लक्ष्मण बांगर,कांग्रेसी नेता हरीश शर्मा,उद्योगपति बी सी नागपाल,सीऐ जे आर गुप्ता,उद्योगपति विमल जैन सहित अनेक हस्तियों ने भाजपा की सदस्यता हासिल की।

 

 

Tags: Jagat Prakash Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD