Monday, 17 June 2024

 

 

खास खबरें पंजाबी लड़कियों ने छुई बुलंदियां- दो बेटियाँ भारतीय हवाई फ़ौज में अधिकारी बनी डबल इंजन सरकार गरीब के साथ-साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कर रही कामः सीएम नायब सिंह भारत की 30 मिलियन वयस्क आबादी या तो अधिक वजन वाली या मोटापे से ग्रस्त: डॉ. अमित गर्ग प्रदेश विश्वविद्यालय में एससीए चुनाव करवाने के लिए संभावनाएं तलाशेगी सरकार पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडिटों ने छूआ आसमान सीआईआई जालंधर जोन ने एलपीयू में एआई और चैटजीपीटी पर कार्यशाला आयोजित की स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं युवा : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तकनीक और कौशल देश के विकास के लिए जरूरी - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित बाल संरक्षण आयोग बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सपनों को उड़ान भरवाने का कर रहा कार्य - असीम गोयल अगामी मानसून से पहले पूरे किए जाएं बाढ़ रोकथाम के कार्य : डॉ अभय सिंह यादव हरियाणा सरकार का फ़िल्म प्रोमोशन पर विशेष फोकस, सब्सिडी के लिए 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई केन्द्र में हरियाणा से तीन मंत्री बनने से हरियाणा के विकास को मिलेगी तेजी -केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल हरियाणा 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू करने को तैयार : टी.वी.एस.एन. प्रसाद संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार : कोमल मित्तल मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का राजस्व बढ़ाने और व्यय के प्रभावी प्रबंधन पर जोर जीएमएसएच-16 की उत्साहपूर्ण भागीदारी और 101 रक्तदान के साथ 20वां विश्व रक्तदाता दिवस मनाया ज़मीन के इंतकाल के लिए 3000 रुपए की रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू सांसद बनने के बाद एक्शन में सांसद गुरजीत सिंह औजला प्रदेश के सभी जिलों में 85 स्थलों पर मेगा मॉकड्रिल का आयोजन पुलिस के ख़िलाफ़ लग रहे आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

 

कांग्रेस और मंहगाई एक सिक्के के दो पहलू : नरेंद्र सांगवान

कांग्रेस कार्यकाल में भ्रष्टाचार व जातिवाद को बढ़ावा मिला

narender sangwan
नरेंद्र सांगवान
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज(प्रशांत प्रवीण कौशिक)

घरौण्डा , 17 Jul 2013

इनेलो विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि 20 जुलाई को नई अनाज मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए दिशा-निर्देश देंगे। सांगवान ने गढ़ी मुल्तान, कैमला, अलीपुर खालसा, हरिसिंहपुरा, पुंडरी, फरीदपुर, मंगलगढ़ी, गढ़ीभरल, बल्हेड़ा, बरसत, जमालपुर, कल्हेड़ी फूसगढ़, खेडा छपरा, कलवेड़ी, सुभरी, माजरा, रसूलपुर कलां, सोहाना, शेखपुरा, दहा, सिरसी, मदनपुर, बजीदा व डिगर माजरा रावंर, गंजोगढ़ी, कैरवाली, अराईपुरा, चौरा, अमृतपुर कलां, अंधेड़ा, दिलावरा, मंगलौरा, लालूपुरा, नगला मेगा व नगला फार्म गांव में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि काग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार व जातिवाद को बढ़ावा मिला है। इस कारण जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस की जनविरोधी नीति से परेशान होकर लोग बढ़ी संख्या में इनेलो में शामिल हो रहे है। में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि काग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। सांगवान ने कहा कि कांग्रेस सरकार कुछ पूंजीपति लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए जनता पर महंगाई की मार डाल रही है। विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। गांव व शहरों की सड़के खस्ताहाल होने से हादसों की संख्या बढ़ रही है। विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल के दाम बढ़ाकर आम जनता की जेबों पर ढाका डाला है। उन्होंने कहा कि आए दिन नए नए बहाने बनाकर सरकार पेट्रोल के दाम बढ़ा रही है। पेट्रोल के दाम बढऩे का असर आम जनता पर पड़ता है जिससे मंहगाई ओर भी अधिक बढ़ जाती है। कांग्रेस और मंहगाई एक सिक्के के दो पहलू है और जब जब कांग्रेस सत्ता में आती है मंहगाई साथ लाती है।आने वाले समय में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। उनके कार्यकाल में प्रत्येक वर्ग के लोगों को समान अधिकार प्राप्त होंगे। इस अवसर पर हल्का अध्यक्ष दीप चंद राणा, पूर्व चैयरमेन राजबीर स्टोंडी, पूर्व चैयरमेन कुलदीप सिंह शेखपूरा, किसान सेल के प्रदेश महासचिव कुलदीप मान,हल्का बीसी सैल अध्यक्ष ईश्म सिंह पाल, सुमेर डिंगर माजरा, नरेश फोर, युवा प्रधान जितेंद्र नेहरा, प्रमोद फोर, एससी सेल हल्का अध्यक्ष जोगिंद्र रावर, जोगिंद्र संधू, बलबीर पूनिया, महेंद्र कोहंड, ओमप्रकाश गुढा, महासिंह गुढा, प्रतिम सिंह गुढा, गजे सिंह, जोगिंद्र अलिपूरा, अंशबीर, राजपाल नम्बरदार, तेजप्रकाश, महावीर, प्रदीप पूनिया, धर्मपाल, बंटी लाठर, गुरनाम, धर्मबीर, धर्मसिंह, लवली पूर्व सरंपच, ओमप्रकाश, जयभगवान, राजबीर शर्मा, बिजेंद्र सैन, जोगिंद्र सहित जिला प्रचार सचिव रामा मदान उपस्थित रहे।

 

Tags: narender sangwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD