Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान

 

जम्मू एवं कश्मीर चुनाव : पहले चरण के नामांकन का आखिरी दिन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 05 Nov 2014

जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन का आखिरी दिन बुधवार को है। सूत्रों के अनुसार, कई वरिष्ठ मंत्री और राजनेता बुधवार को नामांकन करेंगे। राज्य में पांच चरणों के तहत होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 15 सीटों पर मतदान 25 नवंबर को होगा। इनमें जम्मू क्षेत्र के बनिहाल, रामबन, इंद्रवाल, किश्तवाड़, डोडा, भद्रवाह और लद्दाख क्षेत्र के लेह, नुब्रा, करगिल व जांस्कर तथा कश्मीर घाटी के कंगन, गांदेरबल, सोनावरी, बांदीपोरा व गुरेज सीट शामिल हैं।नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) पार्टी के जिन मौजूदा मंत्रियों और सांसदों के बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की संभावना है, उनमें कंगन से मियां अल्ताफ अहमद, सोनावरी से मुहम्मद अकबर लोन, किश्वाड़ से सज्जाद किछलू, गुरेज से नजीर गुरेजी और जांस्कर से फिरोज अहमद के नाम शािमल हैं।

इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नवांग रिगजिन जोर के लेह, अब्दुल मजीद वनी के डोडा और विकर रसूल के बनिहाल से चुनाव लड़ने की संभावना है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनावों के लिए अब तक 49 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इनमें गांदेरबल से शेख रशीद, करगिल से अब्दुल अजीज, बांदीपोरा से अब्दुल रहमान टेकरी और जांस्कर से स्लान्जीन लाक्पा मैदान में हैं।राज्य में इस साल 10,005 मतदान केंद्रों पर 72 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

Tags: Election 2014

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD