अज्ञात शव मिला
Web Admin
5 दरिया न्यूज (राधेश्याम)
जीरकपुर , 03 Jul 2013
स्थानिय पुलिस को ढकौली क्षेत्र मे एक करीब 35 वर्षीय अज्ञात प्रवासी मजदूर का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान व मौत के कारणों का फिलहाल पता नही लग सका है। पुलिस सुत्रों अनुसार ढकौली की गुरू नानक कालोनी के निकट बन रहे डुप्लेक्स के पास एक शव पडा था। देखने से मृतक की उम्र 35 साल लगती है व प्रवासी मजदूर लगता है। उसके पास से उसकी पहचान का कोई भी दस्तावेज बरामद नही हुआ। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र मे उसकी पहचान कराने की नाकाम कोशिश भी की। पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटों के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल रखवा दिया है।