Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें आयुर्वेद जीने की कला, पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक सहित वेलनेस सेंटर पर भी मिलेगा आयुर्वेद को बढ़ावा -डॉ बलबीर सिंह सेहत मंत्री पंजाब कृषि मंत्री धालीवाल द्वारा फील्ड अधिकारियों को बारिश के कारण फसलों के हुए नुकसान के असली आंकड़े जल्द पेश करने के आदेश राज्य सरकार ने अब तक 27,042 नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दीं: भगवंत मान सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुकेश अग्निहोत्री का कुशलक्षेम जाना भगवंत मान ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित वाटर सैस का मुद्दा उठाया कार्लोस अल्काराज मियामी ओपन के क्वार्टरफाइनल में ऋषभ पंत की जगह अभिषेक पोरेल को शामिल करने को तैयार दिल्ली कैपिटल्स: रिपोर्ट लियोनल मैसी का 100वां अंतर्राष्ट्रीय गोल, अर्जेंटीना ने कुराकाओ को 7-0 से रौंदा राघव चड्ढा की शादी की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर शर्मा गईं परिणीति चोपड़ा रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' 20 अक्टूबर को होगी रिलीज पीएम नरेंद्र मोदी पर नीतीश कुमार का तंज, कोई काम नहीं हो रहा, केवल प्रचार हो रहा विराट कोहली ने 2016 सत्र में टी20 बल्लेबाजी की परिभाषा को बदला : आकाश चोपड़ा आईपीएल 2023 : जसप्रीत बुमराह की जगह लेने वाले खिलाड़ी की घोषणा अगले एक-दो दिन में : रोहित शर्मा पार्टी की रैलियों में सक्रिय रूप से भाग लूंगा : बसवराज बोम्मई मियामी ओपन : मार्टिना ट्रेविसन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची एलेना रिबाकिना देश पर शासन करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं राहुल : मंत्री अश्विनी वैष्णव यूरो 2024 क्वालीफायर : स्कॉटलैंड ने स्पेन को चौंकाया तीसरा टी20 : वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से दी मात, सीरीज 2-1 से जीती माफी मांगे बिना इमरान खान से कोई बात नहीं : शहबाज शरीफ मेक्सिको में प्रवासी सेंटर में आग लगने से 39 लोगों की मौत सहारनपुर : सड़क दुर्घटना में परिवार के चार लोगों की मौत

 

प्रदेश सरकार के उपर 68000 करोड़¸ का कर्जा है- विरेंद्र कौशिक

कांग्रेस और इनेलो एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (प्रशांत प्रवीण कौशिक)

घरौण्डा , 15 Jun 2013

कांग्रेस और इनेलो एक ही थैली के चट्टेबट्टे हैं। इन दोनों पार्टीं के नेताओं ने युवाओं के रोजगार हड़पने और उनका शोषण करने का काम किया है। सरकारी नौकरियों में इनके शासन काल में सर्वांधिक घपले हुए हैं। बेरोजगारी के मुद्दे पर हरियाणा जनहित कांग्रेस एक जुलाई से बड़े आंदोलन की घोषणा करेगी। युवा हजकां के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने आज स्थानीय राजीव पैलेस करनाल में युवा सम्मेलन को संबोधित किया। यहां पहुंचने पर युवा कार्यकर्ताओं ने विरेंद्र कौशिक का जोरदार स्वागत किया। विरेंद्र कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री की नीतियों के खिलाफ युवा जनाक्रोश दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की समस्या प्रदेश में सबसे भयंकर स्थिति में पहुंच चुकी है, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनिया गांधी व राहुल गांधी को खुश करने में लगे हुए हैं। उनका ध्यान प्रदेश की समस्याओं की ओर नहीं है। बेरोजगारी के लिए उनके पास कोई नीति नहीं है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के उपर 68000 करोड़¸ का कर्जा है जिसके कारण वह कर्मचारियों की तनख्वाह भी समय पर नहीं दे पा रही। प्रदेश के सभी विभागों में 50 प्रतिशत नौकरियां खाली पड़ी हैं, लेकिन मु यमंत्री का ध्यान इस ओर न होकर सिर्फ घोषणाओं पर है, जिसके लिए उनके पास बजट नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय हजकां-भाजपा गठबंधन का है। प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री चौधरी कुलदीप बिश्रोई होंगे। गठबंधन की सरकार आने पर एक परिवार एक रोजगार की नीति फिर से आरंभ की जाएगी। जिला अध्यक्ष पवन शाहपुर, पूर्व विधायक राकेश कांबोज व नफे सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल घोषणाएं कर रहे हैं। झूठी घोषणाएं कर प्रदेश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहा है। भ‎्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है।

 उन्होंने बताया कि हजकां भाजपा गठजोड मजबूत है। इसी से डरकर इनेलो और कांग्रेस तरह-तरह की अफवाहें फैला रही है। जहां चौटाला के शासनकाल में रोजगार नरवाना और सिरसा तक सीमित था वहीं अब रोजगार का मतलब रोहतक रह गया है। प्रदेश के 1.27 लाख युवा डीसी रेट पर लगाए गए हैं। यह युवाओं का शोषण है। हुड्डा सरकार और अब कांग्रेस से बगावत का नाटक कर रहे सांसद विकास की बात केवल दिखाने के लिए कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पवन शाहपुर, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तेजपाल गर्ग, पूर्व विधायक राकेश काम्बोज, नफे सिंह, राजेश लाठर, राकेश खोखर, पवन शेखपुरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD