Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका तेजस्वी प्रकाश ने अपने नए गाने 'रंगबाहरा' का टीजर किया रिलीज 'अजूनी' में सरदार के लुक में नजर आएंगे शोएब इब्राहिम बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन : राहुल क्या दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर जेसन डेरुलो को किया इग्नोर!

 

किन्नौरी सेब बाजार में पहुंचे

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 12 Oct 2014

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सेब बाजार पहुंच चुके हैं और इसे दिल्ली, चण्डीगढ़ जैसे शहरों के साथ पंजाब और हरियाणा में अच्छी कीमत मिल रही है। यह बात यहां बागवानी विभाग के अधिकारियों ने कही। राज्य बागवानी निदेशक गुरदेव सिंह ने आईएएनएस से कहा, "हमें जिले में 20 लाख पेटियों से अधिक उत्पादन होने की उम्मीद है।" एक पेटी में 22.5 किलोग्राम सेब होते हैं।नरकंडा सेब बाजार के एक व्यापारी जय चंद ने कहा, "किन्नौरी सेब की अच्छी किस्म की एक पेटी अभी दिल्ली में 2,200 रुपये से 2,400 रुपये तक बिक रही है, जो अन्य जिलों से आ रहे सेब के मुकाबलले 25-30 फीसदी अधिक है।"उन्होंने कहा, "किन्नौरी सेब की शुरुआती खेप में प्रत्येक पेटी पर 3,000 रुपये से अधिक मिले।"रॉयल डिलीशियस, रेड चीफ, सुपर चीफ, ओरेगन स्पर और स्कार्लेट स्पर जैसी अच्छी किस्में बाजार में आने शुरू हो चुकी हैं। आने वाले दिनों में हालांकि आपूर्ति बढ़ेगी।सेब के क्रेट की कीमत दिल्ली और चण्डीगढ़ के थोक बाजारों में 50-100 रुपये बढ़ जाती हैं।

गुरदेव सिंह ने कहा कि किन्नौर में कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के सेब अभी तोड़े जा रहे हैं। चांगो और कल्पा जैसे अधिक ऊंचे क्षेत्रों में इस माह के आखिर तक सेब तोड़ना शुरू होगा।किन्नौर में 10 हजार फुट से अधिक ऊंचे क्षेत्रों में सेब के बागान हैं। ये बागान मुख्यत: सांग्ला, कल्पा, चांगो, निहार और पूह जिले में हैं।खुदरा कारोबारियों ने हिमाचल प्रदेश के अन्य हिस्सों के सेब को किन्नौरी सेब बताकर बेचना शुरू कर दिया है, लेकिन सच्चाई यह है कि किन्नौरी सेब अक्टूबर में ही बाजार में पहुंचने शुरू होते हैं।जानकारों के मुताबिक किन्नौर में आम तौर पर करीब 20 से 22 लाख पेटियों का उत्पादन होता है, जो राज्य के कुल उत्पादन का 6-7 फीसदी है।

 

 

Tags: Food

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD