Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल

 

हुड्डा ने किया युवाओं के साथ खिलवाड़: अशोक अरोड़ा

हुड्डा ने किया युवाओं के साथ खिलवाड़: अशोक अरोड़ा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

थानेसर , 11 Oct 2014

थानेसर से इनेलो प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से इनेलो के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि राजनीति में आ रही गिरावट और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जनता गुण-दोष देखकर मैरिट के आधार पर मतदान करें। श्री अरोड़ा ने कहा कि राजनीति में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और इसे रोकने का एक ही उपाय है कि वोट देने से पहले जनता को प्रत्येक प्रत्याशी के गुण-दोष का आंकलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्ष के कांग्रेस राज में इस हलके की अनदेखी की गई और इस अनदेखी के लिए कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा प्रत्याशी भी बराबर का दोषी हैं।इनेलो नेता ने कहा कि जब इस हलके के युवाओं के साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खिलवाड़ किया। इस हलके के युवाओं को नौकरी नहीं मिली। विकास कार्य एक जिले तक ही सीमित रहे। हुड्डा प्रदेश का मुख्यमंत्री होने की बजाए केवल रोहतक का मुख्यमंत्री बनकर रहे। उस समय कांग्रेसी प्रत्याशी के साथ-साथ भाजपा प्रत्याशी ने मुख्यमंत्री का कोई विरोध नहीं किया। अरोड़ा ने कहा कि आज उन्हें थानेसर हलके में सभी बिरादरी का जनसमर्थन मिल रहा है। अरोड़ा ने थानेसर शहर में डोर-टू-डोर जाकर दुकानदारों से वोट देने की अपील की। नगर की व्यापारिक व सामाजिक संस्थाओं ने अरोड़ा का भव्य स्वागत किया। वैश्य अग्रवाल पंचायत व ब्रह्मण समाज की ओर से छोटा बाजार में अरोड़ा का वेदमंत्रों के उच्चारण के साथा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। अग्रवाल पंचायत के प्रधान विश्वपाल गोयल टिकू ने अरोड़ा को पगड़ी भेंट की। श्री अरोड़ा ने जोशियान मोहल्ला व बारना गांव में कार्यक्रमों को संबोधित करके इनैलो के पक्ष में वोट देने की अपील की।

उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले जनता से वायदा किया थाा कि वे महंगाई और भ्रष्टचार पर अंकुश लगाएंगे, लेकिन भाजपा की सरकार बनने पर महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और हरियाणा में तो भाजपा पर टिकट बेचेन के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका से किए गए समझौते के तहत 108 जीवन रक्षक दवाईयों पर नियंत्रण हटाने से ये दवाईयां 10 से 15 गुणा तक महंगी हो गई हैं। अरोड़ा ने भाजपा को सरमायेदारों की पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा को गरीब आदमी के साथ कोई हमदर्दी नहीं है। भाजपा तो केवल पूंजीपतियों के हितों की रक्षा करती हैं। उन्होंंने कहा कि आज गरीब आदमी महंगाई व भ्रष्टाचार से दुखी है। प्रदेश में कांग्रेस का विकल्प केवल इनैलो है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की तर्ज पर भाजपा भी सीबीआई का अपने हितों के लिए दुरुपयोग कर रही है, जिस कारण चौ. ओमप्रकाश चौटाला को जेल भिजवा दिया गया। श्री चौटाला की जनसभाओं में उमड़ी भीड़ से भाजपा व कांग्रेस दोनो बौखला हुए हैं। अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा व कांग्रेस का सफाया करके इनैलो के पक्ष में मतदान करने का फैसला ले लिया है। आज पूरे प्रदेश में चौटाला के नाम की लहर चल रही है।

 

 

Tags: ashok arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD