भगवान वाल्मीकि जन्मोत्सव शहर में धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान वाल्मीकि सभा मनीमाजरा की ओर से शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। सभा के चेयरमैन साधू राम, प्रधान सुरेश टांक, कोषाध्यक्ष कमल किशोर, पूर्व अध्यक्ष जनक राज बब्ला, उपाध्यक्ष मुलख राज गिल ने यात्रा में शामिल सभी श्रद्घालुओं और नगर वासियों को शोभा यात्रा में सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। भगवान वाल्मीकि मन्दिर मनीमाजरा से शोभा यात्रा को शुरु करने से पहले भाजपा चण्डीगढ प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, मीडिय़ा प्रभारी जसपाल सिँह, मनीमाजरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश बुद्घिराजा, वार्ड अध्यक्ष प्रदीप बाघरा और वीरेन्द्र बंसल सहित सैंकड़ो नगर वासियो ने भगवान वाल्मीकि जी के चरणों में नमन किया और सब के कल्याण की कामना की। इस दौरान दि नैशनल ए.डी कल्ब मनीमाजरा की ओर से झांकिया सजाई गई। मोरी गेट,मोटर मार्किट ओलड रोपड़ रोड़, शिवालिक पार्क, पीपली वाला टाउन, माड़ी वाला टाउन, माडर्न कम्पलैक्स गौबिंदपुरा से होते है शोभा यात्रा भगवान वाल्मीकि मन्दिर में सम्पन्न हुई। शहर में जगह जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। उपरोक्त से अतिरिक्त सफाई कर्मचारी युनियन, सरकारी हस्पताल सैक्टर-१६ चण्डीगढ की ओर से भगवान वाल्मीकि जी के प्रति श्रद्घा भाव दिखाते हुए चन्ने, हलवा ओर चाय का प्रशाद बांटा गया। इस दौौरान समाज सेवी मदनलाल गुप्ता, महासचिव विनोद कुमार, युनियन प्रधान मदन कुमार, कांटरैक्टर कर्मचारी यूनियन बिजेन्द्र कुमार, सचिव सोनू कुमार ने लंगर में सेवा की। सभी ने भगवान वाल्मीकि जी के चरणों में प्रार्थना की कि वह सब पर अपनी कृ पा बनाए रखें।