Sunday, 26 March 2023

 

 

खास खबरें रेत की 50 और सार्वजनिक खदानें जल्द शुरू होंगी : मीत हेयर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन इराक में हवाई हमले में आईएस के तीन आतंकी मारे गए जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक साल के अंत तक खुल जाएगा : अश्विनी वैष्णव सदस्यता जाने से फर्क नहीं पड़ता, अपना काम करता रहूंगा : राहुल गांधी यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता तीन महीने में ट्विटर की पेड ब्लू सर्विस ने सिर्फ 11 मिलियन डॉलर की कमाई की पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत गर्भावस्था के दौरान कोविड, नवजात लड़के में पैदा कर सकता है मस्तिष्क विकार : रिपोर्ट

 

हलोपा सदैव महिला उत्थान के कार्य करेगी : गोपाल कांडा

हलोपा सदैव महिला उत्थान के कार्य करेगी : गोपाल कांडा

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

सिरसा , 05 Oct 2014

हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष व पार्टी उम्मीदवार गोपाल कांडा के पक्ष में आज हलोपा की महिला विंग ने शहीद भगत सिंह चौक में महिला नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी देखने को मिली और महिलाओं ने गोपाल कांडा के पक्ष में आवाज बुलंद की। नुक्कड़ सभा में महिलाओं की भागेदारी ऐतिहासिक रही। पहली बार किसी राजनीतिक कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर कॉमेडी नाईट्स विद कपील की दादी व बुआ, महादेव सीरियल की पार्वती सोनारिका भदोरिया व झलक दिखलाजा कार्यक्रम से प्रसिद्धी पाने वाली मोनी रॉय ने शिरक्त की। इस दौरान दादी व बुआ ने अपने जाने पहचाने अंदाज में लोगों को खुद हंसाया और गोपाल कांडा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

इस अवसर पर गोपाल कांडा ने कहा कि मातृशक्ति जो आज मुझे आशीर्वाद देने पहुंची है उनका मैं तहेदिल से आभार व्यक्त करता हुं। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के साथ मातृशक्ति का आशीर्वाद हो उसकी जीत ऐतिहासिक ना ऐसा हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हलोपा सदैव महिला उत्थान के कार्य करेगी। गोपाल कांडा ने कहा कि उन्होंने मंत्री पर रहते हुए सिरसा में महिला कॉलेज के निर्माण की मांग को उठाया था और गांव रामनगरिया की पंचायत ने महिला कॉलेज हेतू पंचायती जमीन देने का प्रस्ताव भी दिया था। लेकिन विकास विरोधी सोच रखने वाले लोगों ने उसे सिरे नहीं चढऩे दिया। जिस कारण आज मेरी बहन व बेटियों को संघर्ष करना पड़ रहा है। कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर केवल सिरसा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर महिला कॉलेजों का निर्माण करवाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हलोपा सरकार आने पर महिला कर्मचारियों को वर्ष में 12 नहीं बल्कि 13 माह का वेतन प्रदान करेंगे। कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड व गांव में सिलाई-कढ़ाई सेंटर, ब्यूटीशियन ट्रैनिंग सेंटर व कम्प्यूटर सेंटरों की स्थापना करवाई जाएगी। ताकि महिलाएं किसे पर निर्भर ना रहे और घर चलाने के लिए पूरी तरह सक्षम हों। कांडा ने कहा कि प्रदेश में घटते लिंगानुपात को सुधारने के लिए हलोपा 'बेटी घर का चिराग योजना आरंभ करेगी। जिसके तहत बेटी के जन्म पर 5100 रुपए व कन्या की आयु 18 वर्ष होने तक एक हजार रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। कांडा ने कहा कि हलोपा बेटी की शादी में 1 लाख 51 हजार रुपए शगून राशि प्रदान करेगी। 

इस अवसर पर गोपाल कांडा की धर्मपत्नी सरस्वती कांडा ने महिलाओं का भारी संख्या में पहुंचने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस भारी संख्या में आप लोग पहुंचे है उससे स्पष्ट हो गया है कि सिरसा की जनता गोपाल कांडा के साथ है। उन्होंने कहा कि 2009 के चुनावों में भी महिला शक्ति ने गोपाल कांडा को विजय दिलवाने में अहम योगदान निभाया था और इस भी सिरसा की जनता उनके साथ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा लोकहित पार्टी की महिलाओं के हितों में कार्य करेगी और महिला शक्ति को मजबूती प्रदान करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनसमूह ने तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच गोबिंद कांडा को उनके जन्मदिन की बधाई दी और गोबिंद कांडा ने कार्यकर्ताओं के साथ मंच पर केक काटा। इस अवसर सुमन कंदोई, सरिता कांडा, संगीता कांडा, सुशीला, हर्षा कांडा, दया कांडा, संस्कृति कांडा, लखराम कांडा, धवल कांडा, धैर्य कांडा, कोकिला अग्रवाल, मधु मित्तल, संजू बाला एडवोकेट, शिल्पा वर्मा, नीलम शेखावत, रोशनी देवी, रानी रंधावा, तृप्ता चिटकारा, सुमन जाखड़, अर्चूला मिंचनाबाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

 

Tags: g0pal kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD