Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

7 अक्तूबर को थीम पार्क में चौटाला को सुनने के लिए उमड़ेगा जनसैलाब :अशोक अरोड़ा

7 अक्तूबर को थीम पार्क में चौटाला को सुनने के लिए उमड़ेगा जनसैलाब :अशोक अरोड़ा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

थानेसर , 05 Oct 2014

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष एवं थानेसर से पार्टी प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लोगों से इनेलो के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए 7 अक्तूबर मंगलवार को दोपहर दो बजे थीम पार्क कुरुक्षेत्र में चौ. ओमप्रकाश चौटाला की रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि लगभग 20 महीने के बाद कुरुक्षेत्र आ रहे चौटाला को सुनने के लिए आपार जनसमूह उमड़ेगा। इस अवसर पर हरियाणा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान, नरेश मित्तल, खरैती लाल सिंगला व रामस्वरूप चौपड़ा ने भी लोगों को संबोधित करते हुए अशोक अरोड़ा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

अशोक अरोड़ा ने गांव बारवा, सैक्टर-4, 5, 7, 8, ज्योतिनगर, एकता बिहार, इंदिरा कालोनी, रविदास नगर, सपड़ा कालोनी, पटियाला कालोनी, डीडी कालोनी में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला का कसूर केवल इतना था कि उन्होंने 3200 घरों में रोजगार दिया, जिस कारण कांग्रेस ने सीबीआई के साथ षडय़ंत्र रचकर चौटाला को जेल भिजवा दिया। 25 सितम्बर को जींद की रैली में चौटाला को सुनने आए उमड़े जनसैलाब से भाजपा तथा कांग्रेस घबरा गई हैं। भाजपा भी कांग्रेस की तर्ज पर सीबीआई का दुरुपयोग करने में लगी हुई है। अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने महंगाई व भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का वायदा किया था लेकिन मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात महंगाई कम नहीं हुई और जहां तक भ्रष्टाचार को समाप्त करने की बात है, भाजपा के नेताओं पर टिकटें बेचने के आरोप लगे हैं। जो पार्टी टिकट बेच रही है, उससे भ्रष्टाचार समाप्त होने की उम्मीद कैसे की जा सकती है? उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार कांग्रेस के लोगों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है, उससे भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता काफी दुखी हैं।

अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में चौटाला के पक्ष में लहर चल रही है। जनता ने चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। आज पूरे हरियाणा में चर्चा है कि कांग्रेस सरकार का सत्ता से जाना और इनैलो का सत्ता में आना सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से लोग दुखी हैं और भाजपा भी लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। हरियाणा में कांग्रेस का विकल्प केवल इनैलो है। विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने पर इनैलो दो तिहाई बहुमत प्राप्त करेगी और चौ. ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गुण-दोष के आधार पर आंकलन करके अपने वोट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पहले वह जिस पार्टी से विधायक बने थे, आज भी उसी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी कपड़ों की तरह पार्टियां बदलते रहे हैं। श्री अरोड़ा ने कहा कि पिछले दस सालों में थानेसर हलके की जो अनदेखी हुई है उसके लिए भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा भी उतने ही दोषी हैं जितने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

 

 

Tags: ashok arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD