Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भाजपा व कांग्रेस दोनों पूंजीपतियों की हितैषी: अशोक अरोड़ा

भाजपा व कांग्रेस दोनों पूंजीपतियों की हितैषी: अशोक अरोड़ा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

थानेसर , 04 Oct 2014

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष एवं थानेसर से पार्टी प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लोगों से इनेलो के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इनेलो गरीब कमेरे वर्ग की पार्टी है जबकि भाजपा व कांग्रेस पूंजीपति पार्टी हैं। गरीब कमेरे वर्ग के हित इनेलो में सुरक्षित हैं। ज्योतिसर में मुस्लिम समाज तथा रावगढ़ में धीमान समाज द्वारा इनैलो को समर्थन देने पर अरोड़ा ने धन्यवाद करते हुए कहा कि चौ. देवीलाल ने पिछड़े व दलित वर्ग के लोगों को राजनीति में हिस्सेदारी दी थी। श्री अरोड़ा ने रावगढ़, ज्योतिसर, इंदबड़ी, मुढ़ाखेड़ा, समसपुर, बरथला, बलाही सहित अनेक स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करके इनैलो के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ज्योतिसर में मुस्लिम समाज की ओर से मुश्ताक अली, कश्मीर खान, शेर खान, फर्सिद अहमद, अली मोहम्मद, कप्तान खान ने श्री अरोड़ा को विश्वास दिलवाया कि मुस्लिम समाज का एक-एक वोट इनेलो के पक्ष में पड़ेगा। इसी प्रकार बलाही के सिधू फार्म पर इनेलो के प्रदेश सचिव बूटा सिंह लुक्खी के प्रयास से वचित्र सिंह, सिक्तर सिंह, सतपाल सिंह व पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह ने भाजपा छोडक़र इनैलो में शामिल होने की घोषणा की। मोहन नगर में आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ललित गुर्जर ने भी अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इन जनसभाओं को इनैलो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हरफूल खान भट्टी, टपरीवास समाज के नेता व इनैलो के राष्ट्रीय सचिव करतार सिंह, जिला प्ररिषद के चेयरमैन प्रवीन चौधरी, हरियाणा ब्राह्मण समाज के नेता पवन पहलवान ने भी संबोधित करते हुए अरोड़ा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता पैसे के दम पर राजनीति करने वालों को सबक सिखाएगी।  अरोड़ा ने कि चौ. देवीलाल ने सत्ता को पूंजीपतियों की हवेली से निकालकर गरीब आदमी की दहलीज तक पहुंचाया थाा। दलित व पिछड़े वर्ग के लोगों को विधायक व सांसद देवीलाल ने ही बनाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब वर्ग को शोषण किया है। भाजपा व कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू हैं और दोनों ही पूंजीपतियों के हितों की रक्षा करते हैं। अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के राज में इस इलाके की अनदेखी की गई। भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी दोनों हुड्डा की गोद में बैठकर हलके की अनदेखी पर चुप्पी साध रहे और हुड्डा के विकास का गुणगान करते रहे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद  भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए और पैसे के दम पर टिकट ले आए। भाजपा ने टिकटें बेचकर अपने लगभग 30 साल पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है, जिसका परिणाम चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस को तो थानेसर से प्रत्याशी ही नहीं मिला। लाडवा से पवन गर्ग को लाकर चुनाव मैदान में उतारा गया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता ने कांग्रेस व भाजपा का सफाया करके इनेलो के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। चौटाला के नाम की पूरे प्रदेश में लहर चल रही है। वोटों की गिनती होने के पश्चात इनैलो अकेले दो तिहाई बहुमत प्राप्त करके सरकार बनाएगी और चौ. ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

 

 

Tags: ashok arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD