Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

हरियाणा लोकहित पार्टी के बिना नहीं बनेगी कोई सरकार : गोपाल कांडा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रानियां , 01 Oct 2014

हरियाणा लोकहित पार्टी के बिना नहीं बनेगी कोई सरकार। यह बात हलोपा अध्यक्ष गोपाल कांडा ने अनाज मंडी में पार्टी उम्मीदवार गोबिंद कांडा के पक्ष में आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कही। गोपाल कांडा ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से हलोपा को इतना समर्थन मिला है कि सत्ता की चाबी और विकास की गाथा लिखने की कलम भी आपके हाथ में होगी। गोपाल कांडा ने कहा कि पहली बार हरियाणा लोकहित पार्टी एक विकल्प के रुप में सामने आई है और रानियां से आपके छोटे भाई गोबिंद कांडा उम्मीदवार है। अब आपको कब्जाने और धमकाने वालों से छूटकारा पाने का सुनहरी अवसर प्राप्त हुआ है। हल्का से हलोपा उम्मीदवार गोबिंद कांडा के पक्ष में हल्का स्तरीय रैली में विशाल जनसैलाब ने पहुंचकर विरोधी खेमे में खलबली मचा दी। रानियां के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी रैली के होने से जहां विरोधी खेमे में हलचल मची है, वहीं गोबिंद कांडा के पक्ष में जबरदस्त लहर दिखाई दी। रैली में बतौर मुख्य वक्ता हलोपा अध्यक्ष गोपाल कांडा ने शिरक्त की। इस रैली के लिए सिरसा के सुरखाब चौक से फ्यूचर ग्रुप से जुड़े सैंकड़ो युवाओं ने सिरसा से रानियां तक गोपाल कांडा की अगुवानी की। 

हरियाणा लोकहित पार्टी के रैली में युवाओं व पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की। वहीं लोग रैली में नाचते-गाते व ढ़ोल-नगाड़ो की धुन पर झूमते नज़र आए। वहीं मंडी शैड में जगह कम पडऩे के कारण गोपाल कांडा व गोबिंद कांडा को देखने और सुनने के लिए अनेक युवा शैड के पिल्लरों पर चढ़ गए और गोपाल कांडा जिंदाबाद, गोबिंद कांडा जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए। रैली को संबोधित करते हुए गोपाल कांडा ने कहा कि रानियां ब्लॉक में सरकार ने ट्यूबवैल के नए कनैक्शनों पर रोक लगाकर अपनी किसान विरोधी सोच जग जाहीर कर दी है। कांडा ने कहा कि क्षेत्र के किसानों ने फसल उत्पादन में देश नहीं बल्कि दुनियां भर में प्रदेश का नाम रोशन किया है। लेकिन किसी भी सरकार आज तक एस.वाई.एल. नहर का पानी तो यहां के किसानों तक पहुंचा नहीं पाई। जिससे किसान पहले ही पानी की कमी जूझ रहे थे। ऐसे में ट्यूबवैल कनैकशनों पर रोक लगाकर सरकार ने किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सभी सरकारों ने किसानों को भ्रमित कर वोट हासिल करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल को हरियाणा में वोट मांगने आने से पहले एस.वाई.एल. नहर पर अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए। क्योंकि श्री बादल हरियाणा को एस.वाई.एल. नहर का पानी देने विरुद्ध हैं। कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने प्रदेश के प्रत्येक किसान को नि:शुल्क ट्यूबवैल कनैकशन मुहैया करवाए जाएंगे और ढ़ाणियों को 24 घंटे वाली विद्युत सप्लाई लाईन से जोड़ा जाएगा।

कांडा ने कहा कि आज किसान को उसकी फसलों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा। जिस कारण किसान आर्थिक तंगी से जुझ रहे हैं। कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर किसानों की एक कमेटी का गठन किया जाएगा। जो फसलों के दाम तय करेगी और किसानों की क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बढ़ाकर 2 लाख रुपए प्रति एकड़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हलोपा का गठन वंचित व निर्धन वर्ग को सम्मान दिलाने के लिए किया गया है और पार्टी का यही मानना है कि जन-जन का सम्मान और लोकहित में काम हो। उन्होंने कहा कि रानियां क्षेत्र के विकास के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ है। ओटू झील से रेता निकालने का काम इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विकास के बड़े-बड़े दावों करने वालो की सच्चाई यह है हरियाणा बनने के 48 वर्ष बाद भी रानियां में महिला कॉलेज तक नहीं है और न ही नाली पर चार पुल बनाने की मांग भी अधर में लटकी हुई है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों की बात करने वालें के खुद के तो अच्छे दिन आ गए। परंतु किसानों की धान के भाव पहले से आधे रह गए है। 

गोपाल कांडा ने कहा कि छोटी सोच वाला व्यक्ति कभी प्रदेश का विकास नहीं करवा सकता। उन्होंने कहा कि स्वार्थ की सोच व गलत नीतियों के कारण ही रानियां क्षेत्र का आजतक विकास नहीं पाया। उन्होंने कहा कि रानियां क्षेत्र से आप गोबिंद कांडा को इतने वोटों से जिताएं की यह हरियाणा में नम्बर सीट हो और आपका भाई रानियां को विकास में नम्बर-वन बनाकर दिखाएगा। कांडा ने कहा कि आज प्रदेश यदि नम्बर-वन है तो केवल बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी में। इस अवसर पर हलोपा के रानियां उम्मीदवार गोबिंद कांडा ने कहा कि आज जिस भारी संख्या में आप लोग यहां पहुंचे है। उससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता लोकहित की सोच रखने वालों के साथ है और इस बार जनता पतंग के निशान वाला बटन दबाकर लोकहित में कार्य करने वालों को चंडीगढ़ भेजेगी। कांडा ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से हलोपा की सरकार बनने पर रानियां क्षेत्र का समग्र विकास करवाया जाएगा। गोबिंद कांडा ने हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब का रैली में पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया।

हलोपा की रैली में जहां हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंच रानियां सीट पर नए समीकरण बनाने का काम किया तो वहीं दर्जनभर गांवों के सरपंचो ने पार्टी में शामिल होकर अन्य दलों के उम्मीदवारों की चिंता बढ़ा दी। इस अवसर पर पूर्व जिला कांगे्रस अध्यक्ष व रानियां से आजाद चुनाव लडऩे का ऐलान कर चुकी शिल्पा वर्मा ने फिर से हलोपा का दामन थाम लिया और गोबिंद कांडा का समर्थन करने का ऐलान किया। गोपाल कांडा ने पंजाबी में भाषण दिया।इस अवसर पर विधायक कृष्ण कम्बोज, हनुमान प्रजापत, तेज प्रकाश बंसल, जे.एस. कौढ़ा, त्रिलोक चंद गोयल, बलकार सिंह विर्क, सतनाम सिंह बडैच, राजबीर कौशिक, दर्शन जैन, सुंदर लाल फुटेला, सुखविंद्र सिंह, राजेश ग्रोवर, अरुण बहिया, कुलबीर पहलवान, रमेश सहारण, गुरचरण सिंह, मलकीत सिंह जोसन, रमेश डाबल, बलकार सिंह, मदन लाल जिंदल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD