Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

मौजूदा सरपंचों व पंचों ने कांग्रेस छोड़ थामा इनेलो का दामन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

पिहोवा , 18 Sep 2014

काग्रेस को पिहोवा में उस वक्त भारी झटका लगा जब पिहोवा के गांवों के कई मौजूदा सरपंच, पंच व कई पदाधिकारियों ने कांग्रेस को अलविदा कहा और पार्टी के वरिष्ट नेता व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला की उपस्थिति में इनेलो में अपनी आस्था व्यक्त की। अभय सिंह चौटाला 25 सितंबर को जींद में होने वाले जननायक चौधरी देवी लाल की जन्म शताब्दी समारोह के लिए कार्यकर्ताओं को न्यौता देने के लिए स्थानीय खुशवंत पैलेस में उमड़े जन सैलाब को  संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओंं से आह्वान किया कि घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें ओर इनेलो प्रत्याशी जसविन्द्र सिंह संधू को भारी मतों से जितवाकर विधानसभा में अपने हलके के विकास के लिए भागीदारी सुनिश्चित करें। अभय चौटाला ने शामिल हुए लोगों से रूबरू होते हुए कहा कि जननायक स्व. देवीलाल के संघर्ष को अपने जीवन का आदर्श मानकर ही, पार्टी का हर वर्कर बड़ी से बड़ी मुश्किल से भी संघर्ष करते हुए उबरना जानता है। कार्यकर्ताओं के इस उत्साह की बदौलत ही इनेलो की पहचान देश भर में सबसे मजबूत संगठन के रूप में की जाती है।इस मौके पर इनेलो प्रत्याशी जसविन्द्र सिंह संधू ने कहा कि हलके की जनता से मिल रहे सम्मान को सदा कायम रखा जाएगा। हलके के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस अवसर पर अमर गिरी सरपंच टीकरी, प्रदीप राणा सरपंच भुसतला, जीत गिरी सरपंच पति कंथला, नानक सिंह सरपंच बचकी, गुरटेक सिंह सरपंच ठसका मीरां जी, जय सिंह सरपंच ईस्हाक, राजपाल सरपंच झांसा, पाल सिंह सरपंच गढ़ी लागरी, पूर्व सरपंच मान सिंह असमान पुर, लोटनी के पूर्व सरपंच मानक राम, कांग्रेस लीगल सैल के चेयरमैन प्रेम प्रकाश शर्मा, धर्मबीर शर्मा ईस्माइलाबाद जिला महासचिव कांगे्रस,सुखवीन्द्र सिंह शहरी प्रधान कांग्रेस, सुखा सिंह, बुटा सिंह, ईस्हाक से पंच पाला राम, दर्शन सिंह, तरसेम पाल आर्य, राजकुमार आर्य, बलदेवराज आर्य, सोहन लाल आर्य, केसा राम बटेड़ी, हुकम चंद व लवली आदि ने कांग्रेस व दूसरे दलों को छोड़कर इनेलो का दामन थामा। अभय सिंह चौटाला व जसविन्द्र सिंह संधू ने पार्टी के प्रतीक हरा पटका पहनाकर सभी का स्नेह पूर्वक स्वागत किया और पूरा मान-सम्मान देने का वायदा किया। 

 

Tags: inlo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD