Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

चुनाव में हुड्डा का अहम और भाजपा का वहम निकालेगी जनता: अशोक अरोड़ा

चुनाव में हुड्डा का अहम और भाजपा का वहम निकालेगी जनता: अशोक अरोड़ा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

थानेसर , 16 Sep 2014

थानेसर विधानसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने गौशाला बाजार, कृष्णा नगर में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से कुशासन से दुखी जनता के सामने विकल्प के रूप में केवल नरेंद्र मोदी थे, इसलिए जनता ने उन्हें वोट दिया, लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का विकल्प केवल इनेलो है। जनता इनेलो को वोट देकर भाजपा का वहम और हुडडा का अहम निकालेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान केवल इनेलो में है। पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला अपने कार्यकर्ताओं को विधायक और मंत्री से भी अधिक सम्मान देते हैं। इनेलो के राज में गांव और शहर में खुले दरबार लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान चौधरी ओमप्रकाश चौटाला करते थे और सरकारी खजाने का मुंह विकास कार्यों के लिए खोल दिया जाता था। आज तो हुड्डा केवल एक ही हल्के के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं, जबकि इनेलो के राज में पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य हुए।

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के राज में जनता भय, भ्रष्टाचार और महंगाई से दुखी है, जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का इरादा बना रखा है। जनता मतदान के दिन का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो का राज आने पर थानेसर हल्के में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी जाएगी। भाजपा को आड़ेहाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा उप चुनाव के नतीजों ने भाजपा का वहम निकाल दिया है और शेष रह गया वहम विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता निकाल देगी। प्रदेश में मोदी की नहीं, बल्कि चौटाला के नाम का तूफान चलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 25 सितंबर को जननायक देवीलाल के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर जींद में आयोजित सम्मान समारोह में बढ़-चढक़र भाग लें। उन्होंने कहा कि इस रैली में इतना बड़ा जनसैलाब उमेडग़ा, जो आज तक देश में हुई सभी रैलियों के रिकार्ड तोड़ देगा। श्री अरोड़ा ने कहा कि इस रैली के प्रति जनता में काफी उत्साह है। थानेसर हल्के से दस हजार से अधिक लोग रैली में भाग लेंगे। इस अवसर पर सुधीर चुघ, सुनील कक्कड़, प्रवक्ता रामपाल शर्मा, विपिन चोपड़ा, हंसराज, रवि धमीजा, राधेश्याम, डिंपल चोपड़ा, मोहनलाल, राकेश राणा और कमलेश अरोड़ा सहित अनेक इनेलो नेता उपस्थित थे। 

 

Tags: ashok arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD