Saturday, 25 March 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन इराक में हवाई हमले में आईएस के तीन आतंकी मारे गए जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक साल के अंत तक खुल जाएगा : अश्विनी वैष्णव सदस्यता जाने से फर्क नहीं पड़ता, अपना काम करता रहूंगा : राहुल गांधी यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता तीन महीने में ट्विटर की पेड ब्लू सर्विस ने सिर्फ 11 मिलियन डॉलर की कमाई की पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत गर्भावस्था के दौरान कोविड, नवजात लड़के में पैदा कर सकता है मस्तिष्क विकार : रिपोर्ट मियामी ओपन: अल्काराज तीसरे दौर में

 

एस.वाई.एल के मुद्दे पर इनेलो-अकाली दल करें अपनी नीति स्पष्ट : गोपाल कांडा

गोपाल कांडा
गोपाल कांडा

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 12 Sep 2014

हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने प्रैस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश में अब तक के सभी मुख्यमंत्रीयों ने एस.वाई.एल. व हांसी-बुटाना नहर के नाम पर किसानों को गुमराह किया है। इन नहरों के निर्माण पर सैंकड़ो करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं, परंतु आज तक इनमें पानी की एक बूंद भी नहीं आई।  क्योंकि सभी राजनेताओं की मंशा किसानों के कल्याण की नहीं बल्कि नीजि हित साधने की रही है। कांडा ने कहा कि सभी पार्टियों को किसानों की याद केवल चुनावों के समय ही  आती है और एस.वाई.एल. का मुद्दा आज मात्र वोट बटोरने की राजनीति बनकर रह गया है। गोपाल कांडा ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल ने पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल को हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने की घोषणा की है तथा पंजाब में सत्तारुढ़ अकाली दल के साथ गठबंधन भी कर चुकी है। गोपाल कांडा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री एस.वाई.एल. नहर निर्माण के कट्टर विरोधी है और यदि वे हरियाणा के किसानों को उनके हक का पानी नहीं देना चाहते तो उनहें प्रदेश में वोट मांगने नहीं आना चाहिए और इनेलो व अकाली दल दोनों को एस.वाई.एल. नहर के निर्माण से हरियाणा के खेतों को मिलने वाले पानी के बारे में अपनी नीति और नीयत स्पष्ट करनी चाहिए। 

कांडा ने कहा कि प्रदेश के किसानों के हितों के विरोधियों की प्रदेश में नो-एंट्री होनी चाहिए। कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर एस.वाई.एल. नहर का पानी प्रदेश के किसानों को दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और प्रत्येक खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जाएगा। गोपाल कांडा ने कहा कि प्रदेश में 14,490 किलोमीटर लंबी 1500 से अधिक छोटी-बड़ी नहरें हैं। परंतु अंतरराज्यीय विवादों के कारण प्रदेश का किसान पानी को तरस रहा है। कांडा ने कहा कि चुनावों के समय वोटों की राजनीति के चलते एस.वाई.एल. नहर के मुद्दे को राजनैतिक दल उठाते हैं। इस मुद्दे को भुनाकर सत्ता हासिल करने के बाद उन्हें अपनी परिवारिक मित्रता और रिश्तेदारियां याद आने लगती है और प्रदेश के किसानों के हित गौण हो जाते हैं। कांडा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद पंजाब क्षेत्र में एस.वाई.एल. नहर का निर्माण नहीं किया गया। क्योंकि दोनों राज्यों के नेता इस मुद्दे पर अपनी सियासी रोटियां सेंक रहे हैं।

 

Tags: gopal kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD