Saturday, 01 April 2023

 

 

खास खबरें लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा फूड प्रोसैसिंग विभाग की पहली बैठक के दौरान कार्यों की समीक्षा गूगल की गलत सूचनाओं से बचाने के लिए 9 भारतीय भाषाओं में 'इस परिणाम के बारे में' सुविधा आईपीएल 2023: ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे अभिषेक पोरेल और संदीप वारियर जम्मू-कश्मीर के शोपियां से 2 हाईब्रिड आतंकी गिरफ्तार 'सिटाडेल' के ट्रेलर में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा के मेमोरी लॉस पर फोकस यूपी में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से चार की मौत एंड्रॉइड बीटा पर नया टेक्स्ट एडिटर रिलीज कर रहा व्हाट्सएप गूगल ने ड्राइव ऑन वेब में परसिस्टेंट सर्च फिल्टर को रिलीज किया आईपीएल 2023 : यदि आप इम्पैक्ट प्लेयर की बात करते हैं तो हार्दिक पांड्या आदर्श इम्पैक्ट प्लेयर हैं : जहीर खान राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की होने वाली शादी पर हार्डी संधू ने लगाई मुहर, दी बधाई कर्नाटक चुनाव: सीएम बसवराज बोम्मई ने वरुणा से सिद्धारमैया के खिलाफ विजयेंद्र को मैदान में उतारने के दिए संकेत बिहार से पकड़ा गया अवैध हथियार सप्लायर, 8 पिस्टल बरामद : दिल्ली पुलिस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप : रॉस टेलर ने फाइनल में भारत के तेज आक्रमण का समर्थन किया दिल्ली में एक करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, चार गिरफ्तार आईएएनएस रिव्यू : रहस्य और रोमांच से भरपूर है 'गैसलाइट' दिल्ली : शास्त्री पार्क के एक घर में लगी आग, दम घुटने से 6 की मौत पीएम नरेंद्र मोदी ने गैस पाइपलाइन के लिए समान टैरिफ को उल्लेखनीय सुधार बताया 'कर्म या कांड' : सोनू सूद 'एमटीवी रोडीज' के नए सीजन के साथ लौटे प्रशांत नील की प्रभास-स्टारर 'सलार' की शूटिंग जेम्स बॉन्ड फिल्म के लोकेशन पर हुई 'गर्मी' का टीजर रिलीज, शख्स के सिविल सेवक बनने की कहानी मीडिया के लिए कम्युनिटी नोट्स पर काम कर रहा ट्विटर

 

फिल्म समीक्षा"फाइंडिंग फैनी"

फिल्म समीक्षा"फाइंडिंग फैनी"

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (चन्द्रकांत शर्मा)

नई दिल्‍ली , 12 Sep 2014

कलाकार: दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, नसीरूद्दीन शाह, पंकज कपूर, डिंपल कपाडिया

निर्माता: दिनेश विजान

निर्देशक: होमी अदजानिया

संगीत: मैथाइस डूपलेसे, सचिन—जिगर

फाइंडिंग फैनी एक इंग्लिश फिल्म है, जिसे हिन्दी में भी डब किया गया है परन्तु फिल्म देखते हुए डबिंग साफ झलकती है। अगर आप हिन्दी फिल्म देखने के शौकीन है तो यह फिल्म आपकी समझ से परे है। यह फिल्म एक खास मिजाज के लोगों की फिल्म है। वैसे फिल्म में नसीरूद्दीन शाह, पंकज कपूर व डिंपल कपाडिया जैसे पुराने मंझे हुए कलीकार तो हैं ही, साथ ही दीपिका व अर्जुन को भी उनके साथ अपना अभिनय दिखाने का पूरा मौका मिला है। फिल्म की लोकेशन अच्छी है तथा सिनेमेटोग्राफी गजब है।

कहानी : फिल्म की कहानी में मूल रूप से पांच मुख्य किरदार हैं, जिन्हें किसी न किसी चीज की तलाश है। दो विधवा हैं, सास रोजलिन (डिंपल कपाडिया) और बहू एंजी (दीपिका पादुकोण)। एंजी की शादी रोजलिन के बेटे गाबो (रणवीर सिंह) से होती है मगर वो शादी के 15 मिनट बाद ही भगवान को प्यारा हो जाता है। एंजी का बचपन का दोस्त सेवियो (अर्जुन कपूर) उससे प्यार करता है तथा अब वो दोबारा गांव में आ चुका है। कहानी में नया मोड़ तब आता है जब गांव का एक बूढ़ा पोस्ट मास्टर फर्डी (नसीरूद्दीन शाह) को एक चिट्ठी मिलती है, जो 46 साल पहले उसी ने ही अपनी प्रेमिका फैनी को लिखी थी। उस चिट्ठी को देखकर फर्डी में दोबारा से ​जीने की ललक व जोश पैदा हो जाता है। वह फैनी को ढूंढने की तैयारी करता है। वहीं गांव में एक रंगीन मिजाज मशहूर पेंटर डॉन पेड्रो आया है, जिसकी नजर रोजलिन पर टिकी है। वह रोजलिन की एक खास किस्म की पेंटिंग बनाना चाहता है। अब फर्डी को फैनी की तलाश करनी है, जिसमें उसकी मदद के लिए एंजी आगे आती है और एंजी की वजह से इस काम में रोजलिन व सेवियो भी जुट जाते है और बचे डॉन पेड्रो, तो वो भी रोजलिन के चक्कर में इस काम में जुट जाते हैं। ये पांचों फैनी की तलाश में निकल पड़ते हैं। फैनी की तलाश करते—करते इन पांचों को वो सब चीजें मिल जाती हैं, जिनकी इनको तलाश थी परन्तु क्या फैनी इनको मिल पाती है? यह जानने के लिए तो आपको सिनेमा का ही रूख करना होगा।

अभिनय : दीपिका पादुकोण व अर्जुन कपूर ने इन मंझे हुए कलाकारों के साथ अच्छा सामंजस्य स्थापित किया है। दोनों ने अपने—अपने किरदारों को शत प्रतिशत निभाया है। पंकज कपूर का मैदम बोलने का स्टाइल जबरदस्त है तथा रंगीन मिजाज पेंटर के किरदार में वो पूरी तरह से डूबे हुए नजर आते हैं। नसीरूद्दीन शाह पोस्टमास्टर फर्डी के किरदार में पूरी तरह से जमे हैं व डिंपल कपाडिया ने भी रोजलिन का किरदार बखूबी निभाया है।

डायरेक्शन : होमी अदजानिया ने बेहतरीन डायरेक्शन किया है।

संगीत : फिल्म का म्यूजिक कर्णप्रिय है। शेक यॉर बूटिया व ओ फैनी रे गाने पहले से श्रोताओं की जुबान पर सुने जा सकते हैं।

निष्कर्ष : यह फिल्म एक खास दर्शक वर्ग की फिल्म है। हिन्दी फिल्मों के शौकीन दर्शक अगर इस फिल्म को देखने जाएंगे तो उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी।

 

Tags: bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD