Monday, 20 March 2023

 

 

खास खबरें रमनदीप कौर अपने नए म्यूजिक वीडियो में 'बेमिसाल' लग रही हैं पंजाब को रंगला और स्वस्थ बनाने के सपने को साकार करेंगे सी.एम योगशाला के योग प्रशिक्षक : डॉ. बलबीर सिंह ग्रामीण खेल मेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा करके पंजाब का नाम विश्व स्तर तक पहुँचाया जायेगा : हरपाल सिंह चीमा दुकानों का 8 लाख रुपए का किराया जाली रसीदों के द्वारा वसूलने के दोष में विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से पूर्व सरपंच गिरफ़्तार सोम प्रकाश ने आजादी का अमृत महोत्सव(एके ए म) और फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया अच्छी कंटेंट वाली फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं : रानी मुखर्जी सुप्रीम कोर्ट ने आरकैप की संपत्तियों के दूसरे दौर की नीलामी पर रोक लगाने से किया इनकार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू की कार्लोस अल्कराज ने इंडियन वेल्स का खिताब जीता, वर्ल्ड नंबर 1 पर की वापसी जिम्बाब्वे, नीदरलैंड्स ने तीन एकदिवसीय मैचों के साथ विश्व कप क्वालीफायर की तैयारी शुरू की अमन अरोड़ा द्वारा बेंगलुरु स्थित ‘‘सस्टेनएबल इम्पैक्ट्स’’ प्लांट का दौरा एलपीयू के वैज्ञानिकों ने सामाजिक रूप से उपयोगी एक और 'पेटेंट' प्राप्त किया पीएम नरेंद्र मोदी ने की जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता मोरक्को के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले में ब्रेमर, अल्बटरे ब्राजील टीम में शामिल 'वो तो अलबेला' में अपने किरदार सायुरी की तरह है हिबा नवाब डॉक्यूमेंट्री 'द वायल' का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं : मनोज बाजपेयी दूसरा टेस्ट : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पारी और 58 रनों से हराया, सीरीज 2-0 से जीती 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने किरदार को काफी एन्जॉय कर रही प्रणाली राठौड़ 'टूथ परी : वेन लव बाइट्स' में डेंटिस्ट की भूमिका निभाएंगे शांतनु माहेश्वरी बुंडेसलिगा : बायर ने म्यूनिख को 2-1 से दी मात पंजाब के हालात के लिए केंद्र और राज्य दोनों जिम्मेदार : हरसिमरत कौर

 

हलोपा की सरकार में किसान करेंगे फसलों का मूल्य तय : गोपाल कांडा

व्यापारी, मजदूर और किसान, हलोपा सरकार में पूरे होंगे सबके अरमान : गोपाल कांडा

मंच पर उपस्थित गोपाल कांडा व अन्य हलोपा नेता।
मंच पर उपस्थित गोपाल कांडा व अन्य हलोपा नेता।

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रादौर , 10 Sep 2014

हलोपा की सरकार आने पर किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए राज्य स्तरीय किसान कमेटी का गठन किया जाएगा। जोकि फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करेगी। यह बात हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने अनाज मंडी ने कुलदीप सिंह मल्ली द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। कांडा ने कहा कि जिस प्रदेश का किसान खुशहाल नहीं होगा, वहां उद्योग और व्यापार भी तरक्की नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लगभग हर वर्ष यमुना नदी बाढ़ का कहर बरपाती है। जिस कारण किसानों की मूल्यवान फसल और अन्य जान-माल की हानी भी होती है। कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर इस तरह की आपदा से निपटने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। कांडा ने कहा कि रादौर हल्के के विकास की घोषणाएं मात्र कागजी साबित हुई और फाइलों तक ही सिमटकर रह गई। उन्होंने कहा कि हलोपा क्षेत्रवाद की नहीं लोकहित व इंसानियत की राजनीति करती है और हलोपा सरकार में पूरे प्रदेश का एक समान विकास करवाया जाएगा।गोपाल कांडा ने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों का प्रदेश में शोषण हो रहा है और हर पार्टी की सरकार ने उन्हें झूठे आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवाद की राजनीति के चलते यहां न तो औद्योगिक विकास हुआ और न ही शिक्षा का। यही कारण है कि बिना उद्योगों के यहां का युवा वर्ग बेरोजगार है तथा महिला कॉलेज के अभाव में छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए अन्यत्र जाना पड़ता है। जिस कारण उनके समय व धन की बर्बादी होती है। हलोपा की सरकार आने पर एक सप्ताह में ही महिला कॉलेज का निर्माण कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा। 

गोपाल कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रदेश में तीन विशेष औद्योगिक ज़ोन स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे अवैध खनन को रोका जाएगा और 21-21 युवाओं की सोसायटियां बनाकर उन्हें खनन कार्य सौंपा जाएगा। जिससे प्रदेश के 10 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। गोपाल कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर ब्लॉक स्तर पर महिला कॉलेजों की स्थापना की जाएगी और सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। कांडा ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक परिवार को बिना किसी भेदभाव के 200 यूनिट तक बिजली नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर कन्यादान की राशि को बढ़ाकर 1 लाख 51 हजार रुपए किया जाएगा। गोपाल कांडा ने कहा कि सतगुरु मैं तेरी पतंग हवा विच उड़दी जावांगी। उन्होंने कहा कि परमात्मा के आशीर्वाद और जनता के सहयोग से हलोपा की पतंग आसमां छुएगी और षड्यंत्रों और साजिशों की राजनीति करने वाले नकारे जाएंगे। 

इस अवसर पर रानियां के विधायक कृष्ण कम्बोज ने कहा कि अब सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन करने की जरुरत है। स्वार्थ की राजनीति करने वालों को जनता ने नकारने का मन बना लिया है और आज हजारों की संख्या में उमड़ा यह जनसमूह इस बात का गवाह है कि परिवर्तन की लहर ने आंधी का रुप धारण कर लिया है। आप लोगों का जोश और उत्साह यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि लोकहित की सोच रखने वाले भाई गोपाल कांडा प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। गोपाल कांडा ने रैली में तबदील हुई हल्का स्तरीय जनसभा में एक नया नारा दिया 'व्यापारी, मजदूर और किसान, हलोपा सरकार में पूरे होंगे सबके अरमान। इस अवसर पर भारी संख्या में अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने हलोपा का दामन थामा और गोपाल कांडा की नीतियों व नेतृत्व में आस्था जताई। मात्र चार पहले बनी पार्टी की रैली में भारी संख्या में उपस्थित जनसैलाब को देखकर हलोपा नेता गद्गद् नजऱ आए। रैली में उपस्थित युवाओं ने 'गोपाल कांडा संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैÓ के गगनभेदी नारे लगाए। जनसभा के दौरान गोपाल कांडा को सुनने के लिए उत्सुक युवा शैड के खंबो पर चढ़े नज़र आए। इस अवसर पर संध्या शर्मा, हरिओम भाली, राजकुमार वाल्मीकि, पंजाब सिंह, रेखा वाल्मीकि, बलबीर सिंह, रमन सैनी, हरिश सेतिया, रघुमल, ऋषिपाल, बाबा कश्मीर सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत बाजीगर, पवन जिंदल, जोली जिंदल, सविता झाड़ली, ज्योति जाखड़, वीरेंद्र जोसन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: gopal kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD