Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

जोल में उप तहसील खुलेगीः मुख्यमंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चिंतपूर्णी , 02 May 2013

मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि ऊना जिले के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के जोल में उप-तहसील खोली जाएगी। मुख्यमंत्री आज चितंपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के जबैहड़ में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने सोहारी-चकसराय मार्ग पर लंडेर खड्ड पर लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुल की आधारशिला रखी। श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी रूप में भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेगी और भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्ती से निपटा जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नदियों व खड्डों में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऊना जिले में भी खड्डों में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रोड़ी व पत्थर निकाले जा रहे हैं। यह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि यदि अवैध खनन में कोई भी सरकारी कर्मचारी या पुलिस कर्मी संलिप्त पाया गया तो उनके विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 

उन्होनें कहा कि यदि कोई पुलिस कर्मी अवैध खनन में संलिप्त पाया गया तो कड़ी कार्यवाही के साथ-साथ उसे दो पद नीचे डिमोट किया जाएगा। श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों का समान एवं संतुलित विकास बिना किसी भेदभाव के सुनिश्चित बनाएगी। वर्तमान में प्रदेश सरकार के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना तथा प्रदेश में आपसी विश्वास का माहौल बनाना है ताकि विकास की गति को रफ्तार दी जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार को सत्ता में आए अभी केवल चार माह ही हुए हैं और इस छोटी-सी अवधि में ही प्रदेश सरकार ने जन हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चकसराय में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, बेहड़ जसवां में स्टेडियम निर्मित करने और चिंतपूर्णी हल्के में पेयजल की कमी को दूर करने के लिए इस वित्त वर्ष में 50 हैंडपम्प लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जबैहड़, टकरोला, भैरा और किन्नू के स्कूलों का दर्जा बढ़ाकर इन्हें दस जमा दो किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बैहड़ जसवां और सूरी में विज्ञान कक्षाएं आरम्भ की जाएंगी। 

मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह को इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री, चिंतपूर्णी के विधायक श्री कुलदीप कुमार और चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना श्री अभिषेक जैन ने चिंतपूर्णी मंदिर न्यास की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चैक भेंट किया। ऊना से जबैहड़ तक जगह-जगह मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। जबैहड़ में जनसभा स्थल तक श्री वीरभद्र सिंह को खुले रथ में ले जाया गया और जनसभा स्थल पर उन्हें सिक्कों से तोला गया। 

चिंतपूर्णी के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कुलदीप कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि चिंतपूर्णी में जन आस्था के अनेक केन्द्र हैं, जिनमें माता चिंतपूर्णी मंदिर, मैड़ी गुरूद्वारा और सदा शिव मंदिर प्रमुख हैं। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कुटलैहड़ की 10 पंचायतें शामिल की गई हैं और जबैहड़ के साथ यह पूरा क्षेत्र दुर्गम है। उन्होंने लंडेर पुल के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का विकास मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह की देन है और भविष्य में भी उनके योग्य नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं उन पर विश्वास जताने के लिए लोगों का आभार प्रकट किया।गगरेट के विधायक श्री राकेश कालिया और चिंतपूर्णी खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष मास्टर प्रीतम सिंह जमवाल ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।

वन मंत्री श्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग तथा सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष श्री केवल सिंह पठानिया, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रामदास मलांगड़, पूर्व विधायक सर्वश्री सुरेन्द्र काकू, हरिदत्त शर्मा और गणेश दत्त भरवाल, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र धर्मांणी, सचिव श्री सतपाल रायजादा, कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD