Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

महेंद्रगढ़-नारनौल से होगी औद्योगिक क्रांति की शुरुआत : गोपाल कांडा

भर आई किसानों की आंखें परंतु एस.वाई.एल. में नहीं आया एक बुंद भी पानी : कांडा

महेंद्रगढ़-नारनौल से होगी औद्योगिक क्रांति की शुरुआत : गोपाल कांडा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नारनौल , 31 Aug 2014

महेंद्रगढ़-नारनौल क्षेत्र में टैक्स फ्री ज़ोन बनाकर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा और यहीं से प्रदेश में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत होगी। यह बात हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने तारा सिंह द्वारा सैनी धर्मशाला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। कांडा ने कहा कि क्षेत्रवाद की राजनीति के चलते दक्षिण हरियाणा के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं और यहां की खेती सिंचाई के पानी के अभाव में दम तोड़ रही है। कांडा ने कहा कि अब तक के सभी मुख्यमंत्रीयों ने जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद और अवसरवाद की राजनीति की है। इन्हें स्वार्थ के चश्मे से केवल अपनों के हित नज़र आते हैं।  उन्होंने कहा कि पिछले 48 वर्षों में किसानों के नाम पर केवल राजनीति की गई है। सूखती फसलें देख किसानों की आंखों में भले ही पानी भर आया, परंतु सैंकड़ों करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद हांसी-बुटाना नहर और एस.वाई.एल. नहर में पानी की एक बूंद भी नहीं आई।

गोपाल कांडा ने कहा कि जब तक प्रदेश का किसान खुशहाल नहीं होगा, उद्योग और व्यापार भी प्रगति नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर हर खेत में पानी पहुंचाया जाएगा। कांडा ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की शुरुआत नारनौल से हो रही है और हलोपा के सत्ता में आने पर औद्योगिक क्रांति का आगाज भी यहीं से होगा। कांडा ने कहा कि महेंद्रगढ़-नारनौल इलाके में टैक्स फ्री ज़ोन बनाए जाएंगे। ताकि यहां पर तेजी से औद्योगिक विकास हो सके तथा इन उद्योगों में यहां के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाएगा। गोपाल कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर कन्यादान की राशि 1 लाख 51 हजार रुपए की जाएगी और बुजूर्गों को प्रति माह 2500-2500 रुपए सम्मान भत्ता और पेंशन घर बैठे उपलब्ध होगी। कांडा ने कहा कि गऊ और गरीब की सेवा करना हलोपा की नीति है और हलोपा की सरकार आने पर एक भी गाय को बेसहारा सड़कों पर नहीं घुमना पड़ेगा। इस अवसर पर महेंद्र सिंह चंदेला, संदीप सैनी, सतेंद्र टोनी, अजीत बैनीवाल, बलदेव सिंह चहल, सविता, ज्योति जाखड़, राजबीर कौशिक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गोपाल कांडा के आगमन को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ कांडा की अगुवाई की और उन्हें सभा स्थल तक लेकर आए। वहीं जनसभा के दौरान ड्रोन फोटोग्राफी लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी रही।इस अवसर पर अन्नू पटिकरा अपने अनेक समर्थकों के साथ हजकां छोड़कर हलोपा में शामिल हुए।इससे पहले हलोपा अध्यक्ष गोपाल कांडा ने रविंद्र कामरावास द्वारा गांव खोरी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया और कहा कि युवाओं को कला, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाएं और बेहतर कोचिंग उपलब्ध करवाने के लिए फिल्म सिटी, स्पोट्र्स सिटी स्थापित होगी तथा  ब्लॉक स्तर पर महिला कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

 

Tags: gopal kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD