Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

अमर सिंह की सपा में वापसी को लेकर पार्टी में विरोध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

लखनऊ , 10 Aug 2014

उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) में अमर सिंह की वापसी को लेकर इन दिनों सियासत का बाजार गर्म हो गया है। अमर सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने या कराने की कवायद के बीच पार्टी में इसे लेकर रोष भी पनप रहा है। पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. सी.पी राय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव यदि चाहें तो वह एक दिन में 100 लोगों को अमर सिंह बना सकते हैं। लेकिन 1000 अमर सिंह यदि चाहें तो वह 100 दिन में भी एक भी व्यक्ति को मुलायम सिंह यादव नहीं बना सकते हैं। क्या पार्टी में अमर सिंह की वापसी हो रही हैं? इसके सवाल पर डॉ. राय ने कहा कि इस बात की जानकारी अभी तक किसी को नहीं है।अमर सिंह यदि पार्टी में शामिल होते हैं तो क्या आप उनका स्वागत करेंगे? इस पर उन्होंने कहा, "मैं अमर सिंह जी के पार्टी में शामिल होने के सख्त खिलाफ हूं। पार्टी में यदि उन्हें फिर से शामिल किया जाता है तो इस बात से मुझे काफी दु:ख होगा। लेकिन यदि पार्टी मुखिया का यह निर्णय होगा तो वह सर्वोच्च है। यह अलग बात है कि मैं दिल से अमर सिंह का स्वागत नहीं कर सकता।"

डॉ. राय ने कहा कि राजनारायण के समय से वह मुलायम के साथ रहे हैं, लेकिन अमर सिंह की वजह से ही उनका निष्कासन हुआ था। सवालिया अंदाज में उन्होंने कहा कि आखिर अमर सिंह का राजनीति के क्षेत्र में वजूद ही क्या है? राजनीति में उनकी हैसियत ही क्या है।? उन्होंने कहा कि यदि उनका इतना ही वर्चस्व था या इतने ही बड़े प्रबंधक हैं तो हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में मात्र 22,000 वोटों पर ही क्यों सिमट गए। डॉ. राय ने कहा कि अमर सिंह यदि इतने बड़े मीडिया प्रबंधक हैं तो आज इस स्थिति में क्यों हैं कि कांग्रेस और भाजपा कोई उन्हें लेने को तैयार नहीं है। अमर सिंह की पार्टी में वापसी के मसले पर अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के भी डॉ. राय जैसे विचार हैं। सभी का कहना है क अमर सिंह की पार्टी में वापसी अच्छा संदेश नहीं है।

 

Tags: Amar Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD