बोल्ट ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता पहला स्वर्ण
Web Admin
5 दरिया न्यूज
ग्लासगो , 03 Aug 2014
छह बार के ओलम्पिक चैम्पियन जमैका के उसेन बोल्ट ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण जीता। ओलम्पिक और विश्व चैम्पियन बोल्ट ने हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों की 100 और 200 मीटर स्पर्धा में हिस्सा नहीं लिया लेकिन उन्होंने अपनी टीम के साथ चार गुणा 100 मीटर रिले का स्वर्ण जीता।बोल्ट ने अपने साथी धावक जेसन लेवरमोर, केमर बेले कोल, निकेल एशमीड के साथ मिलकर 37.58 सेकेंड समय के साथ अपने देश को स्वर्ण दिलाया।इंग्लैंड ने इस स्पर्धा का रजत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो ने कांस्य जीता।बोल्ट ने अपने पहले राष्ट्रमंडल स्वर्ण को लेकर कहा, "यह काफी मायने रखता है। मेरे संग्रह में यही एक पदक नहीं था। मैं माफी चाहूंगा कि मैं व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा नहीं ले सका।"बोल्ट के नाम 100, 200 और चार गुणा 100 मीटर रिले का विश्व रिकार्ड है।