Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

राष्ट्रमंडल खेल : दीपिका-चिनप्पा ने रचा स्वर्णिम इतिहास, भारत के नाम 5 और पदक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

ग्लासगो , 02 Aug 2014

दीपिका पल्लिकल और जोशना चिनप्पा की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वॉश स्पर्धा के महिला युगल वर्ग का स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। शनिवार को भारत के नाम यह पहला स्वर्ण भी है। दीपिका-चिनप्पा ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को स्क्वॉश का पहला पदक दिलाया।स्कॉट्सटन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुए स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने जेनी डुंकाफ और लौरा मासारो की ब्रिटिश जोड़ी को सीधे गेमों में 11-6, 11-8 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। डुंकाफ-मासारो लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहीं, लेकिन उन्हें लगातार दूसरी बार हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।इस स्वर्ण के साथ ही भारत की टूर्नामेंट में स्वर्ण पदकों की संख्या 14 हो गई। भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार को अब तक पांच पदक जीत लिए हैं, जिसमें भारोत्तोलक स्वाती सिंह को घोषित किया गया कांस्य पदक शामिल है।

स्वाती सिंह को स्वर्ण पदक विजेता नाईजीरियाई भारोत्तोलक चिका अमालाहा के डोपिंग का दोषी पाए जाने के बाद उनके निलंबन के फलस्वरूप कांस्य पदक विजेता घोषित किया गया। इससे पहले स्पर्धा में चौथे स्थान पर थीं। इसी घटनाक्रम में भारतीय कांस्य पदक विजेता संतोषी मात्सा को रजत पदक विजेता घोषित किया गया।इससे पहले दिन का पहला पदक पॉवरलिफ्टिंग में सकीना खातून ने दिलाया। सकीना खातून ने क्लाइडे ऑडिटोरियम में हुए फाइनल मुकाबले में कुल 88.2 किलोग्राम के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।इसके बाद हालांकि दिन का सबसे बड़ा झटका देश की दूसरी शीर्ष वरीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु के सेमीफाइनल मुकाबले में हारने से लगा। सिंधु के अलावा पुरुष एकल के समीफाइनल में पारुपल्ली कश्यप भी अपना मैच हार गए।भारतीय हॉकी टीम ने हालांकि शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर लगातार दूसरे वर्ष फाइनल में प्रवेश करने में सफलता पाई। पिछली बार की तरह इस बार भी उन्हें फाइनल में सर्वोच्च विश्व वरीय आस्ट्रेलियाई टीम का सामना करना पड़ेगा। मुक्केबाजी में भारत को शनिवार को लैशराम सरिता देवी और देवेंद्रो लैशराम ने दो रजत पदक दिलाए। दोनों ही पहलवान अपने-अपने फाइनल मुकाबले हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।शनिवार को अभी भारत को बैडमिंटन में सिंधु और कश्यप से तथा टेबल टेनिस में अचंत शरत कमल से कांस्य पदकों की उम्मीद है, जबकि मुक्केबाजी में अपने-अपने भारवर्गो के फाइनल में पहुंच चुके मंदीप जांगड़ा और स्टार मुक्केबाज विजेंदर कुमार से स्वर्ण पदकों की आस है।

 

Tags: sports news

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD