Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

केन्द्रीय जेल लुधियाना के बिस्कुट,नमकीन व फर्नीचर सरकारी स्कूलों,कार्यालयों, विश्वविद्यालयों को किये जाएगें सप्लाई-सोहन सिंह ठंडल

जेल मंत्री द्वारा केन्द्रीय जेल लुधियाना के दौरे के समय जेल अधिकारियों को विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ , 31 Jul 2014

Last updated on: Jul 31, 2014, 00:00 IST

पंजाब का जेल विभाग केन्द्रीय जेल लुधियाना में केदियों द्वारा तैयार किये जा रहे बिस्कुट, नमकीन व फर्नीचर को सरकारी स्कूलों,कार्यालयों, विश्वविद्यालय व अन्य संस्थानो को सप्लाई करने संबधी योजना बना रहा हेँ। पंजाब के जेल मंत्री स. सोहन सिंह ठंडल ने केन्द्रीय जेल लुधियाना का दौरा करने के पश्चात यह जानकारी दी। दौरे के अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल जेल श्री राजपाल मीना व जेल सुपरिडैंट एसपी खन्ना भी उपस्थित रहे।इस दौरान बातचीत करते हुये स. ठंडल ने बताया कि केन्द्रीय जेल (सुधार घर), लुधियाना में लगभग 25 लाख रूपये की लागत से लगे बेकरी यूनिट में पचास बंदी एक शिफट में काम करते है जबकि प्रतिदिन दो शिफटे सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक दोपहर दो से रात आठ बजे तक निरंतर चलती हैं। उन्होने बताया कि इस ओद्यौगिक यूनिट की शुरूवात के समय लवली यूनिवर्सिटी , जांलधर के होटल मैनेजमैंट विभाग की टीम द्वारा कैदियों को एक महीनें की बेकरी का प्रशिक्षण दिया गया जो आगे अन्य कैदियों को यह हुनर सिखा रहे है। स. ठंडल ने बताया कि यहां प्रतिदिन पांच प्रकार के एक किंवटल से अधिक बिस्कुट व 50-60 किलो नमकीन तैयार की जा रही है। जिनको पंजाब की अन्य जेलों में सप्लाई किया जा रहा हैं।

जेल मंत्री ने बताया कि इस जेल में इन उत्पादकों की निरतर बढ रही ब्रिकी के सम्मुख जेल विभाग को निर्देश दिये गये है कि वह उत्पादों का उत्पादन बढाकर जिले के सरकार स्कूलों, कार्यालयों , निकटतम विश्व विद्यालयों व अन्य संस्थानों को सप्लाई करने संबधी योजना तैयार करे। उन्होने बताया कि जेल के कैदियों द्वारा लकड़ी का फर्नीचर ,साबुन , कैदियों के खददर व पुलिस के लिए टैंटों के कपड़े तैयार करने का काम भी अपने स्तर पर किया जा रहा है। उन्होने विशेष तौर पर बताया कि इस जेल के लिए यह गर्व वाली बात है कि राज्य की लगभग सभी जेलों को कपडा यही से तैयार करके भेजा जा रहा है।ठंडल ने बताया कि पंजाब सरकार की दिलचस्पी इस बात में भी है इस जेल में तैयार होते फर्नीचर का कार्य बढाया जाए ताकि सरकारी स्कूलों या अन्य सरकारी संस्थानों को फर्नीचर की बडी सप्लाई यही से की जा सकें। इसके अतिरिक्त जेल में कैदियों को वैल्डिंग व अन्य व्यवसायिक कोर्स भी करवाए जा रहे है बीते कुछ समय पहले ही स्थानीय गुरूनानक इंजीनियरिंग कालेज के सहयोग से 70 से अधिक केैदियों को पलम्बर, इलैक्ट्रीशियन,कारपेंटर व वैल्डर का प्रशिक्षण दिया गया है ताकि उनको रिहाई के बाद नौकरी या अपना कोई व्यवसाय स्थापित करने में कोई समस्या पेश ना आए।

जेल सुपरिडैंट एसपी खन्ना ने मंत्री क ो अवगत करवाया कि जेल में स्थापित समूह यूनिटों को बंदी अपने स्तर पर चला रहे है। केैदियों को जीवन के असली उदेश्य समझने और उचित जीवन जीने के लिए शीघ्र ही आर्ट आफ लिविंग की कक्षाए भी शुरू की जा रही है इसीप्रकार कैदियों को हाथों से काम करने के साथ साथ अन्य गतिविधियों से भी जोड़ा जा रहा हैं। जैसे की भंगड़ा टीमें  अच्छी अच्छी प्रोफैशनल टीमों को मात देती हेँै। उन्होने बताया कि जेल में ुकुछ महीने पहले करवाई गई पंजाब जेल ओलपिंक खेलों में जेल की कबडडी, रस्साकस्सी, एथलैटिक्स , कुश्ती व अन्य टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करके ओवरआल ट्राफी जीती इसीप्रकार कैदियों को शारीरिक तौर पर फिट रखने के लिए जेल में खेती का कार्य भी किया जा रहा हैँ। तीन समय की रोटी खाने के लिए प्याज लहसुन व हरी सब्जियां केैदियो द्वारा स्वयं ही तैयार की जा रही हैं। वर्णनीय है कि यह कैदी अपने जीवन में लगातार अच्छे बदलावा ला रहे है जेल प्रशासन के सहयोग से जहां कैदियों में मानवता की भावना का विकास हो रहा है वही सजा दौरान मृत्यु दर में काफी कमी आई है। यही कारण है कि पिछले वर्ष उत्तराखंड में घटित प्राकृतिक आपदा दौरान इन कैदियों ने पीडि़त लोगों के लिए 21000 रूपये की राशि एकत्रित करके उत्तराखंड रिलीफ फंड के लिए भेजी थी।

 

Tags: sohan singh thandal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD