Monday, 17 June 2024

 

 

खास खबरें पंजाबी लड़कियों ने छुई बुलंदियां- दो बेटियाँ भारतीय हवाई फ़ौज में अधिकारी बनी डबल इंजन सरकार गरीब के साथ-साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कर रही कामः सीएम नायब सिंह भारत की 30 मिलियन वयस्क आबादी या तो अधिक वजन वाली या मोटापे से ग्रस्त: डॉ. अमित गर्ग प्रदेश विश्वविद्यालय में एससीए चुनाव करवाने के लिए संभावनाएं तलाशेगी सरकार पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडिटों ने छूआ आसमान सीआईआई जालंधर जोन ने एलपीयू में एआई और चैटजीपीटी पर कार्यशाला आयोजित की स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं युवा : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तकनीक और कौशल देश के विकास के लिए जरूरी - राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित बाल संरक्षण आयोग बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सपनों को उड़ान भरवाने का कर रहा कार्य - असीम गोयल अगामी मानसून से पहले पूरे किए जाएं बाढ़ रोकथाम के कार्य : डॉ अभय सिंह यादव हरियाणा सरकार का फ़िल्म प्रोमोशन पर विशेष फोकस, सब्सिडी के लिए 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई केन्द्र में हरियाणा से तीन मंत्री बनने से हरियाणा के विकास को मिलेगी तेजी -केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल हरियाणा 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू करने को तैयार : टी.वी.एस.एन. प्रसाद संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार : कोमल मित्तल मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का राजस्व बढ़ाने और व्यय के प्रभावी प्रबंधन पर जोर जीएमएसएच-16 की उत्साहपूर्ण भागीदारी और 101 रक्तदान के साथ 20वां विश्व रक्तदाता दिवस मनाया ज़मीन के इंतकाल के लिए 3000 रुपए की रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू सांसद बनने के बाद एक्शन में सांसद गुरजीत सिंह औजला प्रदेश के सभी जिलों में 85 स्थलों पर मेगा मॉकड्रिल का आयोजन पुलिस के ख़िलाफ़ लग रहे आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

 

पोप बेनेडिक्ट 16वें के इस्तीफे पर दलाईलामा सदमें में

दलाई लामा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज ( विजयेंदर शर्मा )

धर्मशाला , 02 Mar 2013

ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप बेनेडिक्ट 16वें के अपने पद से इस्तीफे पर बौद्ध धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाईलामा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मकलोडगंज स्थित अपने निवास स्थान से जारी वक्तव्य में दलाईलामा ने इसे विश्व की 1.2अरब कैथोलिक आबादी के लिए दुख घड़ी करार दिया है। हालांकि दलाईलामा ने उम्मीद जाहिर की है कि इस्तीफे के बाद वाला पोप का वक्त भी ईसाई समुदाय के कल्याण हेतु ही गुजरेगा। आठ वर्षों तक ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु के पद पर आसीन रहने के बाद गुरुवार देर रात स्वेच्छा से पद छोड़ने वाले पोप बेनेडिक्ट 16वें के प्रति अपना दुख व्यक्त करते हुए दलाईलामा ने कहा कि पोप ने विश्व को एकजुटता का पाठ पढ़ाया था। पोप के अच्छे स्वास्थ्य को लेकर प्रार्थना करते हुए दलाईलामा ने कहा कि वह उनके इस इस्तीफे से थोड़ा आहत जरूर हैं। दलाईलामा ने कहा कि वह पोप को जानते हैं एवं उन्हें पता है कि वह बुद्धिमान एवं स्वाभाविक रूप से धर्म प्रचारक हैं। लिहाजा उनका निर्णय भी उनके साथ जुड़े लोगों के लिए यथार्थवादी होगा। उल्लेखनीय है कि ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप बेनेडिक्ट 16वें ने बीते दिन अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। आठ वर्षों तक ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु के पद पर रहने वाले पोप बेनेडिक्ट 16वें पिछली छह सदियों में अपने पद से इस्तीफा देने वाले पहले पोप बन गए हैं।

 

Tags: dalai lama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD