Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी अनिल कुमार चूना ने अमृतसर में भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के समर्थन में युवा बैठक का आयोजन किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया हमारी वोट काम के लिए होती है, हमने काम करके दिखाएं है और जिसने काम नहीं किए उसे वोट मांगने का अधिकार नहीं है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज लुधियाना नगर निगम का क्लर्क जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के लिए 11500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी अमृतसर लोकसभा चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने विशाल जनसभा को संबोधित किया- तरुण चुग बिजली मीटर लगाने के बदले 12000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पी.एस.पी.सी.एल का लाईनमैन और पूर्व सरपंच गिरफ़्तार भाजपा ने आपदा में पैसा नहीं दिया, विधायक खरीदने पर लगाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लुधियाना से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर जी के भोग रस्म में हुए शामिल रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार

 

स्टोक्स का बागवानी क्षेत्र में आपसी सहयोग पर बल

विद्या स्टोक्स
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला , 26 Feb 2013

बागवानी मंत्री श्रीमती विद्या स्टोक्स ने सिक्किम तथा हिमाचल प्रदेश के मध्य आपसी सहयोग विशेषकर बागवानी तथा पुष्प उत्पादन क्षेत्रों में तकनीकी आदान-प्रदान पर बल दिया है। बागवानी मंत्री आज सिक्किम के गंगटोक में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी के अवसर पर बोल रही थीं। श्रीमती स्टोक्स ने कहा कि देश भर में हिमाचल प्रदेश तेजी से फल राज्य के रूप में उभर रहा है, जबकि सिक्किम को ‘बागीचों का प्रदेश’ के रूप में जाना जाता है। बागवानी व पुष्प उत्पादन क्षेत्रों में और सुधार के लिए दोनों राज्य तकनीकी एवं अनुभव के आदान-प्रदान के लिए आपसी समन्वय से कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश तेजी से उभरते हुए पुष्प उत्पादन राज्य के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। इसके अतिरिक्त, राज्य में लिलियम की खेती भी की जा रही है और सिक्किम जैसे प्रगतिशील राज्य से हिमाचल काफी कुछ सीख सकता है। बागवानी मंत्री ने कहा कि दोनों राज्य बागवानी क्षेत्र विशेषकर सेब, चैरी, अनार, आलूबुखारा और नेक्टरीन के क्षेत्र में एक साथ कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

Tags: vidya stokes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD