Saturday, 23 September 2023

 

 

खास खबरें केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर ही आम आदमी पार्टी में हुआ शामिल : अरुण नारंग जमीन को लेकर कलयुगी बेटे ने मां और बुआ को बुरी तरह पीटा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाडेल व्यू बिल्डिंग का शिलान्यास किया नेवा तकनीक से वैधानिक प्रक्रियाएं आम लोगों तक आसानी के साथ पहुँचेंगी: संधवां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब पुलिस की कार्यकुशलता में और विस्तार करने के लिए आरटीफिशल इंटेलिजेंस की शमूलियत का ऐलान सदन में झूठ बोलकर सरकार ज़मीनी हक़ीक़त को बदल नहीं सकती हैं : जयराम ठाकुर पंजाब के ग्रामीण ज़मीन मालिकों को और सशक्त बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर पूरी तरह तैयार उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अंशदान टीबी, एचआईवी उन्मूलन के लिए युवाओं ने लगाई दौड़ एलपीयू द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रिटेल आउटलेट डीलरों को ट्रेनिंग अभय सिंह चौटाला ने रैली स्थल पर पहुंच तैयारियों का लिया जायजा लाइट्स, कैमरा, बिज़नेस: 6 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जो सिल्वर स्क्रीन से परे बिज़नेस में भी चमकीं रयात बाहरा युनिवर्सिटी में अैमी विरक ने हिट्ट गीतों के साथ किया विद्यार्थियों का मनोरंजन कोरोना कर्मियों से मिले जयराम ठाकुर, कर्मी बोले लोगों के पास शिमला आने का किराया भी नहीं है मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नेवा एप्लीकेशन की शुरुआत, अब से कागज़-रहित होगा विधान सभा का कामकाज पंजाब विधान सभा का समूचा कामकाज पूर्ण तौर पर डिजिटल और पेपरलेस तरीके से होगाः स्पीकर कुलतार सिंह संधवां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लोगों के साथ सीधा संबंध बढ़ाने के लिए नये WhatsApp चैनल की शुरुआत WhatsApp चैनल के लिंक पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने डाक्टर से 1 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष में पत्रकार निर्भय सिंह को किया गिरफ़्तार हरजोत सिंह बैंस के अथक प्रयत्नों स्वरूप नंगल में भारी जाम की समस्या से मिली राहत शेखर खनिजो और रीम शेख का नया गीत 'तेरा ही नशा' बना दर्शकों के लिए लव ऐन्थम तकनीकी शिक्षा विभाग, पंजाब द्वारा 9 नये आधुनिक कोर्सों की शुरुआत : हरजोत सिंह बैंस

 

रानियां में बनाया जाएगा महिला कॉलेज : गोबिंद कांडा

मंच पर उपस्थित गोबिंद कांडा व अन्य
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रानियां , 22 Jul 2014

हरियाणा लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा ने क्षेत्र के संतनगर, हरिपुरा सहित अनेक गांवों का दौरा किया व जनसम्पर्क अभियान चलाया। गोबिंद कांडा के गांवों के दौरे के दौरान युवाओं व बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गांवों में जाते हुए युवाओं ने मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ 'हरियाणा लोकहित पार्टी जिंदाबाद 'गोपाल कांडा-गोबिंद कांडा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अगुवाई की। वहीं गांवों में बुजुर्गों ने कांडा को विजयश्री का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते गोबिंद कांडा ने कहा कि अब तक की सभी सरकारों ने इस क्षेत्र के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि रानियां क्षेत्र में आजतक महिला कॉलेज की स्थापना नहीं हो सकी। जिस कारण क्षेत्र की लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए शहर की ओर जाना पड़ता है और कई परिवार अपनी लड़कियों को शहर भेजने में असमर्थ हैं तो उन लड़कियों की पढ़ाई अधर में रह जाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा लोकहित पार्टी की सरकार आने पर क्षेत्र की छात्राओं के लिए रानियां में महिला कॉलेज की स्थापना प्राथमिकता के आधार पर करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हॉकी खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत व गुरुओं के आशीर्वाद से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी राज्य का नाम रोशन किया है। परंतु सरकार की अनदेखी के कारण यहां पर आज तक एस्ट्रोटफ मैदान तक का निर्माण नहीं करवाया गया। लेकिन हलोपा की सरकार आने पर प्रदेश के सभी खिलाडिय़ों के लिए स्पोट्र्स सिटी बनाई जाएगी व उसमें खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षित कोच भी नियुक्त किए जाएंगे। 

कांडा ने कहा कि भाई गोपाल कांडा की नीति है कि सभी वर्गों को सत्ता में बराबर की भागीवारी व सम्मान दिया जाए। इसलिए ही हरियाणा लोकहित पार्टी का गठन किया गया है। इस अवसर पर गोबिंद कांडा ने संतनगर में स्थापित गुरुद्वारा साहिब में निर्माणकार्य के लिए 1 लाख रुपए, बाजीगर समाज की धर्मशाला में निर्माण कार्य हेतू 51 हजार रुपए व गांव में स्थित 5 मंदिरों के लिए 21-21 हजार रुपए की राशि भेंट की। इसके साथ ही गोबिंद कांडा ने गांव हरिपुरा में स्थापित 5 मंदिरों के लिए 31-31 हजार रुपए व गुरुद्वारा साहिब में निर्माण कार्य हेतु 51 हजार रुपए की राशि भेंट की। इस अवसर पर कृष्ण सैनी, श्रीचन्द सोखल, महेंद्र सोखल, सुरेंद्र सोखल, जितेंद्र सिंह, स्वर्ण सिंह, साधा सिंह, लखबीर सिंह, राजबीर सोखल, अनूप सिंह सेखों, सरदूल सिंह, बाबा दिलबाग सिंह, अमर सिंह, बलजीत सिंह, सतविंद्र सिंह, भादु सिंह, सुखदेव सिंह, दलबीर सिंह, रणजीत सिंह, बग्गा सिंह, अजमेर सिंह, गुरबचन सिंह, हरभेज सिंह, सतनाम सिंह, रणधीर सिंह, गुरदेव सिंह, हॉकी कोच गुरमेज सिंह, हरमीत सिंह, उमेश यादव, सुखदेव संधु, खियाली राम, मुंशीराम, हरबंस सिंह पंच, जसपाल सिंधु पंच, राकेश ग्रोवर, नीलम बेदी, अंगे्रज सिंह, तरसेम सिंह, कृष्ण चेयरमैन, गुरदेव सिंह मुक्ता सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Tags: gobind kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD