हिमाचल में मां-बेटे का कत्ल
Web Admin
5 दरिया न्यूज
शिमला , 11 Jul 2014
हिमाचल प्रदेश में पांच नेपाली मजदूरों ने एक मां और उसके बेटे का कत्ल कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिमला जिले के छाजापुर गांव में किसी विवाद को लेकर कृष्ण चंद और उसकी मां का गुरुवार रात कुल्हाड़ी से कत्ल कर दिया गया। मां-बेटे ने किसी निर्माण कार्य के लिए आरोपियों को दिहाड़ी पर लगाया था। मजदूरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।