Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

नालंदा विश्वविद्यालय में 40 देशों के 1000 छात्रों ने किया आवेदन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 04 Jul 2014

पांचवीं सदी में शिक्षा और ज्ञान का वैश्विक केंद्र रहे बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय की गरिमा एक बार फिर लौटने वाली है। इस विश्वविद्यालय में इस वर्ष एक सितंबर से पढ़ाई शुरू होने वाली है। दो विषयों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू है। नामांकन के लिए 40 देशों के करीब 1,000 से अधिक छात्रों ने आवेदन दिया है। बिहार में नालंदा विश्विद्यालय पूरी दुनिया के शिक्षा और ज्ञान का केंद्र था। पांचवीं सदी में एशिया के विभिन्न इलाकों के छात्र इस विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए आते थे परंतु बाद में हमलावरों ने इसे नष्ट कर दिया। अब 21वीं सदी में एक बार फिर इस प्राचीन अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय को पुनजीर्वित किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ़ गोपा सबरवाल ने आईएएएनएस को फोन पर बताया कि "शुरुआती शैक्षणिक सत्र एक सितंबर 2014 से प्रारंभ हो जएगा। दो विषयों के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अब तक 40 देशों के एक हजार से अधिक छात्रों ने नामांकन के लिए आवेदन किया है।" 

स्कूल ऑफ हिस्टोरिकज स्टडीज और स्कूल ऑफ इकोलॉजी एंड एन्वायरमेंट स्टडीज विषयों के स्नातकोतर में नामांकन के लिए भारत के ही नहीं, बल्कि अमेरिका, जापान, रूस, इंग्लैंड, श्रीलंका समेत अनेक देशों के 1000 से ज्यादा छात्रों ने आवेदन दिया है। अब तक इन दोनों विषयों में छह अध्यापकों की बहाली हो चुकी है। प्रारंभ में इन दोनों विषयों में 20-20 छात्रों को नामांकन लिया जाना है। सबरवाल के अनुसार, इस विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए छात्रों का अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय से स्नातक पास होने वाले छात्रों को कम से कम 60 प्रतिशत जबकि अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए 65 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। विदेशों के छात्रों का ग्रेड प्वाइंट के अनुसार दाखिला लिया जाएगा। प्राचीन विश्वविद्यालय के खंडहर के नजदीक एक अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय भवन बनाने की योजना है, जहां दुनियाभर के छात्र और शिक्षक एक साथ मिलकर ज्ञान अर्जित कर सकेंगे। 

उल्लेखनीय है कि प्राचीन विश्वविद्यालय के खंडहर से करीब 10 किलोमीटर दूर राजगीर में बनाए जा रहे इस विश्वविद्यालय को बनाए जाने की योजना की घोषणा वर्ष 2006 में भारत, चीन, सिंगापुर, जापान और थाईलैंड ने किया था और बाद में यूरोपीय संघ के देशों ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई। प्रारंभ में पूर्व नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की परिकल्पना तत्कालीन राष्ट्रपति डा़ॅ ए़ पी़ ज़े अब्दुल कलाम ने की थी। डा़ॅ कलाम उस समय जब जिले में एक रेल कोच कारखाने के शिलान्यास के मौके पर आए थे, तब उन्होंने तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार से नालंदा विश्विद्यालय को पुनर्जीवित करने की चर्चा की थी। इसके बाद नीतीश कुमार ने इसके स्थापना की पहल की थी। राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के लिए 446 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है। 

 

Tags: Education

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD