Sunday, 11 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

सीमेंट के अभाव में जिलेभर की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पर ब्रेक

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 02 Feb 2013

कांगड़ा जिले में सरकारी सीमेंट की सप्लाई बंद है। सीमेंट के अभाव में जिलेभर की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पर ब्रेक लग गई है। सबसे ज्यादा असर महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गांरटी स्कीम पर पड़ रहा है। सीमेंट के बिना जहां नए काम शुरू नहीं हो पा रहे हैं, वहीं निर्माणाधीन कार्य भी बंद होने की कगार पर हैं। मनरेगा के अंतर्गत काम करने वाले मजदूरों को योजना के अंतर्गत कार्यदिवस पूरे करने में दिक्कतें आ रही हैं। विकास खंड रैत की ग्राम पंचायतें कलियाड़ा, रिहलू, बंडी, घरोह, नागनपट्ट तथा पुहाड़ा, विकास खंड धर्मशाला की पंचायत खनियारा और सोकणी द कोट समेत जिले की विभिन्न पंचायतों में सीमेंट की सप्लाई बंद पड़ी हुई है। पंचायत प्रधान संघ रैत ब्लाक के अध्यक्ष एवं कलियाड़ा पंचायत के प्रधान बलवीर चौधरी ने बताया कि उनके ब्लाक में पिछले डेढ़ माह से सीमेंट की सप्लाई बंद है। इस कारण पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से सिविल सप्लाई कारपोरेशन के माध्यम से जल्द सीमेंट की आपूर्ति करवाने की मांग की है, जिससे मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को काम प्रदान किया जा सके तथा विकास कार्य सुचारु रूप से चल सकें। सिविल सप्लाई कारपोरेशन धर्मशाला के एरिया मैनेजर एएस तोमर ने कहा कि रेट कांट्रेक्ट के कारण पूर्व में सीमेंट की सप्लाई प्रभावित हुई थी। लेकिन वर्तमान में सीमेंट से संबंधित कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित पंचायतों में सीमेंट की समस्या के बारे में पता किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण विकास अभिकरण जिला कांगड़ा के परियोजना अधिकारी केएस राणा ने कहा कि सीमेंट की समस्या को जल्द सुलझाया जाएगा।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD