सुदर्शन भगत ने सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्री का पदभार ग्रहण किया
सुदर्शन भगत आज नई दिल्ली में सामाजिक न्याय और आधिकारिता राज्य मंत्री का पदभार करते हुए।
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 28 May 2014
सुदर्शन भगत ने आज सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री का पदभार संभाल लिया। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता जमीनी स्तर पर मंत्रालय की योजनाओं को लागू करने की होगी। इस दिशा में पूर्वोत्तर क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बाद में मंत्रालय में सचिव श्री सुधीर भार्गव और विशेष रूप से सक्षम विभाग की सचिव श्रीमती स्तुति कक्कड ने मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं और नीतिगत कार्यप्रणाली के बारे में मंत्री महोदय को जानकारी दी। इस अवसर पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।